{"_id":"6a3587b026dc209711016626","slug":"dtps-bulldozer-roared-in-the-colony-dpc-demolished-rewari-news-c-198-1-rew1001-240487-2026-06-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कॉलोनी में डीटीपी का गरजा बुलडोजर, डीपीसी तोड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कॉलोनी में डीटीपी का गरजा बुलडोजर, डीपीसी तोड़ी
Fri, 19 Jun 2026 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 19 Jun 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
अवैध कॉलोनी पर की जा रही तोड़फोड़ की कार्रवाई। स्रोत : विभाग
रेवाड़ी। जिला नगर योजनाकार विभाग ने राजस्व संपदा जाटूवास तहसील और भाड़ावास क्षेत्र में लगभग तीन एकड़ भूमि पर बिना अनुमति विकसित की जा रही अवैध कॉलोनी में बुलडोजर चलाया गया। दो डीपीसी, प्रारंभिक चरण में बनाए गए कच्चे सड़क नेटवर्क और सीमांकन को ध्वस्त कर दिया गया।
यह कार्रवाई जिला प्रशासन द्वारा नियुक्त ड्यूटी मजिस्ट्रेट की निगरानी में भारी पुलिस बल की मौजूदगी में की गई। जिला नगर योजनाकार मनदीप सिंह सिहाग ने आमजन से अपील की कि नियंत्रित और शहरी क्षेत्रों में किसी भी प्लॉट की खरीद से पहले उसकी वैधता की जांच अवश्य करें।
उन्होंने कहा कि अवैध कॉलोनाइजर अक्सर लोगों को झूठे आश्वासन देकर प्लॉट बेच देते हैं जिससे बाद में विभागीय कार्रवाई के दौरान खरीदारों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ता है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य शुरू करने से पहले नियमानुसार अनुमति लेना आवश्यक है।