{"_id":"6862d7562ae3dc77ae03ed56","slug":"dsp-heard-the-problems-of-the-villagers-in-two-villages-and-made-them-aware-against-drug-addiction-rewari-news-c-198-1-rew1001-221869-2025-06-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: डीएसपी ने दो गांवों में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, नशे के खिलाफ किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: डीएसपी ने दो गांवों में सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं, नशे के खिलाफ किया जागरूक
Mon, 30 Jun 2025 11:58 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 30 Jun 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
फोटो : 9डीएसपी सुरेन्द्र श्योराण का स्वागत करते ग्रामीण। स्रोत : पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी
बावल। डीएसपी सुरेंद्र श्योराण ने अपनी टीम के साथ सोमवार को गांव नांगल शहबाजपुर और नंगली परसारपुर गांव का भ्रमण किया। उन्होंने बैठक कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं और नशे के खिलाफ जागरूक किया।
डीएसपी बावल सुरेंद्र श्योराण ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों से कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखना हमारी जिम्मेदारी है। इसके साथ ही अपराध पर अंकुश, महिला सुरक्षा, नशे पर रोकथाम पुलिस की प्राथमिकता है।
नशा समाज का दुश्मन है, इसलिए समाज से नशे को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए सभी लोग अपनी महत्वपूर्ण जिम्मेवारी निभाएं। जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में पूर्ण सहयोग करें।
विज्ञापन
समाज से नशे को पूर्ण रूप से खत्म करने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को नशे के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम में अपनी अहम भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी।
डीएसपी ने कहा कि नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में सभी ग्राम पंचायतें, सामाजिक संस्थाएं और यूथ क्लब अपनी अग्रणी भूमिका निभाएं ताकि समाज को पूरी तरह से नशा मुक्त किया जा सके।