फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   DSP City will investigate the allegations against SI

Rewari News: एसआई पर लगे आरोपों की जांच करेंगे डीएसपी सिटी

Tue, 07 Jan 2025 11:28 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 07 Jan 2025 11:28 PM IST
विज्ञापन
DSP City will investigate the allegations against SI
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। रामगढ़ में विवादित मकान के कब्जे को लेकर सदर थाने के एक एसआई पर लगाए गए आरोपों की जांच एसपी डॉ. मयंक गुप्ता ने डीएसपी रेवाड़ी सिटी जोगिंदर शर्मा को सौंपी है।
डीएसपी जांच पूरी कर रिपोर्ट एसपी को सौंपेंगे। इसके बाद पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मामले में कार्रवाई करेंगे। सदर पुलिस स्टेशन में तैनात एक एसआई पर सरपंच के बेटे को बिना किसी वजह के पकड़कर थाने ले जाने और बदसलूकी करने का आरोप लगाया गया है। मामले को लेकर रविवार को तीन गांवों के सरपंचों सहित ग्रामीणों ने विधायक लक्ष्मण सिंह यादव से मुलाकात की और आरोपी पुलिस अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। एसपी ने डीएसपी रेवाड़ी सिटी को मामले की जांच सौंपी है।
विज्ञापन

रामगढ़ की सरपंच सुनीता देवी, भगवानपुर की कृष्णा देवी, बुड़ानी की सरपंच ऊषा देवी, अंसल टाउन आरडब्ल्यूए के प्रधान डीपी यादव, तेजसिंह, सतीश कुमार, मदनसिंह, सत्यपाल, वेदप्रकाश, सतबीर, भागमल, बीरेंद्र सिंह, बदलू व मनोज कुमार ने विधायक लक्ष्मण सिंह यादव को ज्ञापन दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह है पूरा मामला : गांव में एक मकान के कब्जे को लेकर विवाद चल रहा है। विधायक को सौंपे गए ज्ञापन में रामगढ़, भगवानपुर व बुड़ानी के सरपंचों ने बताया था कि 3 जनवरी की रात सदर थाने में तैनात एक एसआई पुलिसकर्मियों के साथ पहुंते। एक मकान का ताला तोड़ा जा रहा था। इसी दौरान पहुंचे सरपंच के पुत्र अनिल ने आरोप लगाया है कि पुलिसकर्मियों ने वीडियोग्राफी करते हुए उनको हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed