फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   drunk man fell down in nala , death

कुंड में शराबी युवक नाले में गिरा , मौत

Mon, 08 Feb 2016 12:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Mon, 08 Feb 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
drunk man fell down in nala , death
शनिवार देर रात रेवाड़ी-नारनौल सड़क मार्ग पर स्थित गुवारियां बस्ती कुंड के नजदीक बने एक गंदे नाले में गिरने से एक शराबी युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक युवक के पिता के बयान पर रविवार को सामान्य कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया हैं।

जानकारी के अनुसार मूलरूप से राजस्थान राज्य के जिला झुंझनू के गांव ढाणी संपत सिंह निवासी 30 वर्षीय विवाहित युवक महेश तंवर पुत्र जयसिंह अपने परिवार के साथ करीब 4 माह से कुंड स्थित गुवारियां बस्ती में एक किराए के मकान में रह रहा था। परिजनों के अनुसार वह शराब पीने का आदी था और कुंड में ही स्थित एक स्लेट फैक्ट्री में मजदूरी का कार्य करता था।

शनिवार देर शाम वह घर से शराब के नशे में निकल गया। रविवार सुबह बस्ती के लोगों ने एक व्यक्ति को सड़क किनारे गंदे नाले में पड़े देखा तो उन्होंने कुंड पुलिस को सूचित किया। कुंड चौकी प्रभारी एएसआई सरजीत सिंह ने बताया कि सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को नाले से निकलवाकर उसकी शिनाख्त करवाई। मृतक युवक की पहचान बस्ती में रह रहे महेश तंवर के रूप में हुई। उन्होंने बताया कि शराब के नशे में ही मृतक महेश नाले में जा गिरा। दलदल में फंसने व नशे की वजह से उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


विधायक से मिली ठोठवाल व अहरोद की पंचायत
अमर उजाला ब्यूरो
रेवाड़ी। क्षेत्र के गांव ठोठवाल व अहरोद के नवनिर्वाचित सरपंचों ने पंचायत सदस्यों के साथ हलका विधायक डॉ बनवाररी लाल से उनके बावल स्थित आवास पर मुलाकात की। इस मौके पर विधायक डॉ बनवारी लाल ने नवनिर्वाचित सरपंच व सभी पंचायत सदस्यों को जीत के लिए बधाई दी और गांव में भाईचारा व समान रूप से सभी वाड़ोर् का विकास करने की सलाह दी। इस मौके पर दोनोे गांवों के सरपंचों ने भी विधायक से पंचायतों का सहयोग करने की अपील की। इस दौरान शिक्षाविद्व मास्टर लक्ष्मण सिंह ने विधायक से गांव में पेयजल बूस्टिंग स्टेशन बनाने की मांग भी रखी। इस मौके पर ठोठवाल के सरपंच डॉ राजेश कुमार, पंच शिव कुमार, सुदर्शन कुमार, यशपाल, देशराज, सरोज देवी, प्रवीण देवी व कमलेश देवी के साथ अहरोद के सरपंच राजेंद्र सिंह, ब्लॉक समिति सदस्य अनिल देवी, पूर्व सरपंच भीम सिंह, पंच बलराम, अजीत, कांशीराम व नंबरदार नरेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed