{"_id":"693b0e3628622073810320f3","slug":"drug-de-addiction-workshop-was-conducted-along-with-ptm-rewari-news-c-198-1-fth1001-230247-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: पीटीएम के साथ नशा मुक्ति कार्यशाला कराई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: पीटीएम के साथ नशा मुक्ति कार्यशाला कराई
विज्ञापन
डहीना। गांव सीहा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में अभिभावक व अध्यापक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में अभिभावकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। बैठक के साथ-साथ पुलिस विभाग द्वारा नशा मुक्ति कार्यशाला का भी आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों और अभिभावकों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया।
विद्यालय के स्टाफ सचिव दिनेश कुमार ने बताया कि पीटीएम का मुख्य उद्देश्य अर्धवार्षिक परीक्षाओं की रिपोर्ट पर चर्चा करना और वार्षिक परीक्षाओं की तैयारी को लेकर रणनीति बनाना था। विभिन्न कक्षाओं के अध्यापकों ने अभिभावकों के साथ व्यक्तिगत रूप से संवाद कर विद्यार्थियों की पढ़ाई, व्यवहार और प्रगति के संबंध में विचार साझा किए।
अभिभावकों ने भी अपनी ओर से सुझाव देते हुए विद्यालय की गतिविधियों की सराहना की। कार्यक्रम में रंगोली, तिलक-अभिनंदन और सेल्फी पॉइंट विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। नशा मुक्ति कार्यशाला में मुख्य वक्ता इंस्पेक्टर रामपाल ने नशे के सामाजिक और मानसिक दुष्प्रभावों पर विस्तार से चर्चा की।
विज्ञापन
हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार ने विभिन्न प्रकार के नशों की पहचान और उनके नुकसान बताए। योग कोच अमित कुमार और दुर्गा शक्ति टीम से उर्वशी और रचना ने नशे से छुटकारा पाने के प्रभावी उपाय समझाए।
इस दौरान विद्यालय में सेवानिवृत्ति के बाद भी सेवाएं दे रहे अंग्रेजी प्राध्यापक एवं लेखक यशपाल आर्य, कला अध्यापिका लक्ष्मी यादव और कृषि इंस्ट्रक्टर प्रदीप कुमार चौहान को उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
विद्यालय के प्राचार्य सत्यवीर नाहड़िया ने अभिभावकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों और पुलिस विभाग का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन स्कूल अभिभावक साझेदारी को मजबूत करते हैं। कार्यक्रम में स्कूल प्रबंधन समिति के सभी प्रतिनिधि भी मौजूद रहे।