{"_id":"663d3cfe60aca21ee7090084","slug":"driver-ran-away-with-canter-and-rs-4-lakh-made-a-reel-with-bundle-of-notes-on-instagram-then-revealed-rewari-news-c-198-1-rew1001-204222-2024-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: कैंटर और 4 लाख रुपये लेकर भागा ड्राइवर, इंस्टाग्राम पर नोटों की गड्डी के साथ बनाई रील तो खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: कैंटर और 4 लाख रुपये लेकर भागा ड्राइवर, इंस्टाग्राम पर नोटों की गड्डी के साथ बनाई रील तो खुलासा
Fri, 10 May 2024 02:45 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Fri, 10 May 2024 02:45 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। सीसीटीवी में कैंटर लेकर फरार होते आरोपी हुआ कैद। स्रोत : वीडियो ग्रैप
रेवाड़ी। बावल कस्बे में एक स्क्रैप कारोबारी का ड्राइवर कैंटर और 4 लाख रुपये लेकर फरार हो गया। उसके बाद आरोपी ने एक रील भी बनाई और उसे नोटों की गड्डी के साथ इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया। आरोपी चालक की पहचान यूपी के जिला मैनपुरी के गांव सिमरो निवासी गोबिंद ने रूप में हुई है।
मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी पंजाब में स्क्रैप (रद्दी) बेचकर पैसे लेकर रेवाड़ी लौटा था। चालक रुपये और कैंटर मालिक को सौंपने के बजाय फरार हो गया। पीड़ित ने जब अपने ऑफिस के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए तो आरोपी चालक कैंटर गाड़ी में जाता दिखाई दिया। पुलिस को दी शिकायत में टांकडी गांव निवासी बिजेंद्र ने बताया कि वह बावल औद्योगिक क्षेत्र में स्क्रैप का काम करता है। उसने अपने कैंटर पर गोबिंद को बतौर चालक रखा हुआ था। दो दिन पहले उसने आरोपी चालक गोबिंद को अपने कैंटर में स्क्रैप भरकर पंजाब के गोबिंदगढ़ मंडी भेजा था। वहां स्क्रैप बेचने के बाद आरोपी गोबिंद 4 लाख रुपये लेकर बावल लौट आया।
इंस्टाग्राम आईडी चेक की तो पता चला
वापस आने के बाद गोबिंद नैहचाना रोड स्थित कार्यालय के पास कुछ देर के लिए रुका। मगर पैसे और कैंटर नहीं दिया। उसके बाद वह फरार हो गया। जब बिजेंद्र ने उसे फोन करना शुरू किया तो पहले तो उसने कॉल रिसीव नहीं की और बाद में मोबाइल फोन बंद कर लिया। बिजेंद्र ने जब आरोपी गोबिंद की इंस्टाग्राम आईडी चेक की तो पता चला कि उसने कैंटर गाड़ी के अंदर 500-500 रुपये के नोटों की गड्डियों की रील बनाई हुई थी। इसके बाद बिजेंद्र ने पुलिस को सूचना दी। बावल थाना प्रभारी लाजपत का कहना है कि आरोपी चालक के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।