फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Drinking water crisis deepens in Bhadangi village, people fetch water from a kilometer away

Rewari News: भडंगी गांव में गहराया पेयजल संकट, एक किमी दूर से पानी लाते हैं लोग

Tue, 19 May 2026 11:37 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 19 May 2026 11:37 PM IST
विज्ञापन
Drinking water crisis deepens in Bhadangi village, people fetch water from a kilometer away
गांव भडंगी ​स्थित मंदिर में पानी भरती महिलाएं। संवाद
कोसली। क्षेत्र के गांव भडंगी में सिंचाई विभाग की ओर से स्थापित बूस्टिंग स्टेशन दस वर्ष से बंद पड़ा है जिससे गर्मी के मौसम में पेयजल संकट गहरा जाता है। गांव के लोग पीने के लिए पानी एक किलोमीटर दूर से लाते हैं।
विज्ञापन

गांव के पूर्व पंच सुरेंद्र सिंह ने बताया कि गांव का भूजल खारा है। पेयजल की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण ग्रामीण मजबूरी में खारा और फ्लोराइडयुक्त पानी पीने को मजबूर हैं। कई बार लोगों को पीने का पानी एक किलोमीटर दूर स्थित मंदिर से लाना पड़ता है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि पंचायत की ओर से लगाए गए ट्यूबवेल का पानी भी खारा और फ्लोराइडयुक्त है। लगातार ऐसे पानी का सेवन करने से गांव के लोग विभिन्न जलजनित बीमारियों की चपेट में आ रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि बच्चों और बुजुर्गों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि विभाग ने जल्द ही बूस्टिंग स्टेशन में पर्याप्त पेयजल उपलब्ध नहीं कराया तो उन्हें आंदोलन का रास्ता अपनाना पड़ेगा। लोगों का कहना है कि वर्षों से समस्या बनी हुई है लेकिन विभाग की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।


वर्जन
गांव में पेयजल समस्या की जानकारी नहीं थी। अब मामला सामने आया है तो समस्या का समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।- अशोक यादव, कार्यकारी अभियंता, सिंचाई विभाग।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed