फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Draw out the reservation of Khol, Month and Bawal section

खोल, महीना व बावल खंड के आरक्षण ड्रा निकाले

Fri, 30 Sep 2022 12:39 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 30 Sep 2022 12:39 AM IST
विज्ञापन
Draw out the reservation of Khol, Month and Bawal section
रेवाड़ी। पंचायत चुनाव को लेकर तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं। ग्रामीण क्षेत्र में आरक्षण की प्रक्रिया पूरी होने के साथ-साथ संभावित उम्मीदवार अपनी दावेदारी पक्की करने लगे हैं। चाहे वह पंच, सरपंच, पंचायत समिति हो या फिर जिला परिषद के संभावित उम्मीदवार, हर कोई अब चुनाव की तिथि की घोषणा होने का इंतजार कर रहे हैं। पंचायती राज विभाग की ओर से खोल, डहीना व बावल खंड में विभिन्न पदों के लिए ड्रॉ किया गया।
विज्ञापन

हरियाणा पंचायतीराज निर्वाचन नियम 1994 के नियम 5 व हरियाणा पंचायतीराज अधिनियम 1994 की धारा 59 (संशोधित अधिसूचना 2 सितंबर 2022 के अनुसार) के तहत व अतिरिक्त मुख्य सचिव हरियाणा सरकार, विकास एवं पंचायत विभाग, चंडीगढ़ के हिदायत पत्र ईसीए - 2-2022/111599-111899, 21 सितंबर 2022 के आधार पर पंचायत समिति डहीना के वार्डों का आरक्षण वीरवार को यहां किया गया, जो इस प्रकार है।
विज्ञापन

वार्ड संख्या एक में महिला के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, जबकि वार्ड संख्या दो में अनुसूचित जाति महिला के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए है। वहीं, तीन में अनुसूचित जाति महिला, चार में महिला, पांच में महिला के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, छह में महिला, सात में महिला के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, आठ में महिला, नौ में पिछड़ा वर्ग (ए) महिला के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, दस में महिला, ग्यारह में महिला के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, बारह में महिला और 13 में महिला के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, चौदह में महिला, वार्ड पंद्रह में महिला के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, सोलह में अनुसूचित जाति महिला के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, सत्रह में महिला, अठारह में महिला के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए जबकि उन्नीस वार्ड में महिला के लिए पद आरक्षण किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------------
उधर खंड डहीना की पंचायतों में सरपंच पद का पिछड़ा वर्ग (ए) का आरक्षण ड्रॉ ऑफ लोटस के माध्यम से किया गया, जिसके प्रकाशन के अनुसार गांव निमोठ में महिला के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, औलांत में महिला जबकि खेड़ी रामगढ़ में महिला के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए पद आरक्षण किया गया। इसी प्रकार पंचायत विभाग के महानिदेशक के पत्र अनुसार खंड डहीना में अनुसूचित जाति महिला व महिला के अलावा सरपंच पद का आरक्षण निम्न प्रकार से किया गया है। इस व्यवस्था के अनुसार बास में अनुसूचित जाति महिला के अलावा, डहीना में अनुसूचित जाति महिला, फतेहपुरी टप्पा डहीना में अनुसूचित जाति महिला के अलावा, गुलाबपुरा में अनुसूचित जाति महिला, लुहाना में अनुसूचित जाति महिला के अलावा, रोलियावास अनुसूचित जाति महिला, ऊंचा में अनुसूचित जाति महिला के अलावा और अनारक्षित ग्राम पंचायतों में आलियावास में महिला के अलावा, भटेड़ा में महिला के अलावा, बटोड़ी में महिला, बोहतवास अहीर में महिला के अलावा, बोहका में महिला, बुड़ौली में महिला के अलावा, दखौरा में महिला, दड़ौली में महिला के अलावा, देहलावास में महिला, ढाणी जरावत में महिला के अलावा, ढाणी ठेठरबाढ़ में महिला, धवाना में महिला के अलावा, जैनाबाद में महिला, कहाड़ी में महिला के अलावा, कंवाली में महिला, कुमरोधा में महिला, लिसान में महिला के अलावा, मंदौला में महिला, मसीत में महिला के अलावा, मोतला कलां में महिला, मोतला खुर्द में महिला के अलावा, मूंदी में महिला, नांगल भगवानपुर में महिला के अलावा, रामपुरी में महिला, श्रीनगर में महिला के अलावा और सीहा में महिला के लिए पद आरक्षित हुआ है।
--------------------------
पंचायत समिति खोल
वार्ड एक में महिला के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, वार्ड 2 में महिला, वार्ड 3 में महिला के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, वार्ड 4 में महिला, वार्ड 5 में अनुसूचित जाति महिलाओं के अलावा अन्य व्यक्ति, वार्ड 6 में महिला के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, वार्ड 7 में महिला, वार्ड 8 में अनुसूचित जाति महिला, वार्ड 9 में महिला के अलावा एवं अन्य व्यक्तियों के लिए, वार्ड 10 में महिला, वार्ड 11 में पिछड़ा वर्ग (ए) महिला के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, वार्ड 12 में महिला, वार्ड 13 में अनुसूचित जाति महिला के अलावा अन्य व्यक्ति, वार्ड 14 में महिला के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, वार्ड 15 में महिला तथा वार्ड 16 में महिला के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए पद आरक्षण किया गया है।
खंड खोल में ग्राम पंचायतों के सरपंच पद का पिछड़ा वर्ग (ए) का आरक्षण ड्रॉ ऑफ लाटस के माध्यम से किया गया, जो इस प्रकार है। ग्राम पंचायत मायण में महिला के अलावा अन्य व्यक्तियों के लिए, नांगल जमालपुर में महिला और पीथड़ावास में महिला पद आरक्षण हुआ है। इसी प्रकार खंड खोल में अनुसूचित जाति महिला व महिला के अलावा सरपंच पद आरक्षण इस प्रकार हुआ है। ग्राम पंचायत अहरोद में अनुसूचित जाति महिला के अलावा जबकि ढाणी सुंदरोज में अनुसूचित जाति महिला पद आरक्षित हुआ है। इसी खंड में अनुसूचित जाति महिला व महिला के अलावा सरपंच पद आरक्षण इस प्रकार है। ग्राम पंचायत अहरोद में अनुसूचित जाति महिला के अलावा जबकि ढाणी सुंदरोज में अनुसूचित जाति महिला पद, मनेठी में अनुसूचित जाति महिला के अलावा, नांधा में अनुसूचित जाति महिला, पाडला में अनुसूचित जाति महिला के अलावा, प्राणपुरा में अनुसूचित जाति महिला, राजियाका में अनुसूचित जाति महिला के अलावा, सुंदरोज अनुसूचित जाति महिला जबकि अनारक्षित ग्राम पंचायतों में बलवाड़ी में महिला के अलावा, बासदूदा में महिला, बवाना गुर्जर में महिला के अलावा, भालखी में महिला, भांडोर में महिला के अलावा, चिताडुंगरा में महिला, चिमनावास में महिला के अलावा, धामलावास में महिला, ढाणी राधा में महिला, ढाणी सांतो में महिला के अलावा, गोलियाका में महिला, गोठड़ा टप्पा खोरी में महिला के अलावा, गुमीना में महिला, हरजीपुर में महिला के अलावा, खालेटा में महिला, खोल में महिला के अलावा, खोरी में महिला, कोलाना में महिला के अलावा, कुंड में महिला, कुंडल में महिला के अलावा, मैलावास में महिला, माजरा मुस्तील भालखी में महिला के अलावा, मामडिया अहीर में महिला, मामडिया आसमपुर में महिला के अलावा, मामडिया ठेठर में महिला, पाली में महिला के अलावा, पुंसिका में महिला के अलावा, राजपुरा इस्तमुरार में महिला, शहबाजपुर इस्तमुरार में महिला के अलावा और टींट में महिला पद आरक्षण किया गया है।
------------------
खंड रेवाड़ी में पिछड़ा वर्ग (ए) का पद आरक्षण आज
रेवाड़ी। नगराधीश देवेंद्र शर्मा के अनुसार जिले के खंड रेवाड़ी की ग्राम पंचायतों में पिछड़ा वर्ग (ए) सरपंच पद का आरक्षण एवं ग्राम पंचायत बुडानी, खलीलपुरी और घुडकावास के पंच पद व खंड डहीना की ग्राम पंचायत श्रीनगर में पंच पद व खंड खोल में ग्राम पंचायत ढाणी राधा में पंच पद का आरक्षण शुक्रवार को सुबह 10 बजे जिला मुख्यालय पर कमरा नंबर 124 में होगा।

----------------------------------
उधर पंचायत समिति बावल के वार्डों में भी आज पिछड़ा वर्ग (ए) पद आरक्षण का ड्रॉ कराया गया, जिसकी सूची जारी नहीं हुई। इस खंड में इस आरक्षण में खुरमपुर, मंगलेश्वर, सुलखा, खातीवास, आनन्दपुर और पनवाड़ पंचायतों के सरपंच पद उक्त वर्ग में आरक्षित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed