फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Drains not cleaned, waterlogging due to rain becomes serious problem

Rewari News: नालों की नहीं हुई सफाई, बारिश से जलभराव बनी गंभीर समस्या

Tue, 27 Aug 2024 12:38 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 27 Aug 2024 12:38 AM IST
विज्ञापन
Drains not cleaned, waterlogging due to rain becomes serious problem
फोटो: 20रेवाड़ी। बावल चौक पर भरा बरसात का पानी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। जिले में नालों की सफाई नहीं होने से बारिश होने पर जलभराव की समस्या गंभीर हो गई है। सोमवार को सुबह 11 बजे बूंदाबांदी और दोपहर में 5 मिनट तक बारिश हुई। इसकी वजह से सड़कों पर कहीं कीचड़ तो कहीं जलभराव हो गया जिससे आवागमन में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। हालांकि तापमान गिरने से लोगों को गर्मी से राहत मिली। वहीं, तापमान में उतार चढ़ाव से लोग बीमार हो रहे हैं।
पिछले दिनों से तापमान बढ़ने के कारण लोगों को गर्मी से परेशानी हो रही थी। सोमवार की सुबह अचानक मौसम बदल गया और बूंदाबांदी हुई। दोपहर में रुक-रुक कर बारिश हुई। शहर के मुख्य बाजारों में बारिश के बाद कीचड़ हो गया। कुछ स्थानों पर जलभराव भी हुआ। सोमवार की सुबह अधिकतम तापमान सुबह के समय 33 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था लेकिन बूंदाबांदी के बाद तापमान लुढ़क कर 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। मौसम विभाग का कहना है कि तीन-चार दिनों तक मौसम परिवर्तनशील रहेगा। लोगों को गर्मी से भी राहत मिलेगी। तापमान में भी 3 से 4 डिग्री सेल्सियस की गिरावट आएगी।
विज्ञापन

नालियों की सफाई नहीं होने से जलनिकासी की समस्या पैदा हो गई है। स्थिति यह है कि थोड़ी बारिश होने के बाद शहर में कई स्थानों पर जलभराव हो जाता है। शहर के नागरिक अस्पताल, नई आबादी, राजीव नगर, माॅडल टाउन, अनाज मंडी, बस स्टेंड, पुरानी सब्जी मंडी, कटला बाजार, रेलवे स्टेशन, ऑटो मार्केट, नाईवाली चौक, सती कॉलोनी, कृष्णा नगर, शक्तिनगर पुराना व नया हाउसिंग बोर्ड सहित शहर के निचले इलाकों में जलभराव की समस्या रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नालों की सफाई नहीं होने पर जताई चिंता

मानसून सीजन आने से पूर्व प्रति वर्ष नालों की सफाई के लिए नगर परिषद की ओर से टेंडर किया जाता है लेकिन पिछले तीन वर्ष से शहर के नालों की ठीक से सफाई तक नहीं की गई है। गत वर्ष भी बारिश का मौसम आने पर आनन-फानन में नालों की सफाई करके खानापूर्ति कर दी गई। मानसून बीतने को है, मगर स्थिति जस की तस बनी हुई है। नालों की सफाई नहीं होने के कारण सरकुलर रोड सहित कई स्थानों पर लोगों को जलभराव की समस्या से जूझना पड़ता है। मुख्य सर्कुलर रोड, दिल्ली रोड, अग्रसेन चौक से भाड़ावास गेट और पंजाबी पोटरी नाले की सफाई के लिए 36.79 लाख रुपये का बजट निर्धारित है। मौजूदा समय में शहर के सेक्टर-एक के पास बरसाती नाला, मिनी बाइपास से साधूशाह नगर जा रहा बरसाती नाला, दिल्ली रोड का बरसाती नाला, ऑटो मार्केट का नाला, राव तुलाराम पार्क के पास का नाला, मॉडल टाउन का नाला व सरकुलर रोड के नाले पूरी तरह गंदगी से अटे पड़े हैं। सफाई हुई भी तो केवल खानापूर्ति हुई है। वहीं सफाई के अभाव में सीवरों में पहले ही ओवरफ्लों की समस्या रहती है। ओवरफ्लो हो रहे है।





दिन अधिकतम तापमान, न्यूनतम तापमान

सोमवार 29.0:::26.8
रविवार 34.0:::26.5
शनिवार 34.6:::27.0
शुक्रवार 34.5:::26.5
वीरवार 35.0:::25.6
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed