फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Drainage system exposed; waterlogging on roads after just one night of rain.

Rewari News: जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुली, एक रात की बारिश से सड़कों पर जलभराव

Sat, 13 Jun 2026 11:34 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 13 Jun 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Drainage system exposed; waterlogging on roads after just one night of rain.
नगर परिषद मार्ग के पास हुआ जलभराव। संवाद
रेवाड़ी। बीती रात हुई बारिश से शहर की जलनिकासी व्यवस्था की पोल खुल गई। शनिवार को दिनभर बारिश नहीं हुई लेकिन जलनिकासी नहीं होने से पूरे दिन सड़कों पर जलभराव रहा। इसके चलते आवागमन में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

शहर के कई प्रमुख मार्गों, बाजारों और कॉलोनियों की सड़कों पर पानी भरा रहा। जलभराव के कारण दोपहिया वाहन चालकों को आवागमन में कठिनाई हुई। कई स्थानों पर पैदल चलना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

नालों और ड्रेनेज सिस्टम की सफाई कराई गई होती तो जलभराव नहीं होता । एक रात की बारिश में जलभराव हो गया तो मानसून के दौरान स्थिति और अधिक गंभीर हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नाई वाली चौक, अनाज मंडी, सर्कुलर रोड, भाड़ावास मार्ग, कोर्ट रोड, बावल मार्ग, अग्रसेन चौक व मॉडल टाउन के कुछ हिस्सों में जलभराव रहा। इसके चलते लोगों को बाजार, कार्यालय और अन्य आवश्यक कार्यों के लिए आने-जाने में परेशानी हुई।
---------------
शहरवासी बोले-जलनिकासी का इंतजाम नहीं

सेक्टर 1 निवासी विनोद कुमार का कहना है कि हर वर्ष बरसात के मौसम से पहले नालों की सफाई और जल निकासी व्यवस्था को बेहतर बनाने के दावे किए जाते हैं लेकिन अपेक्षित सुधार दिखाई नहीं देता। भाड़ावास गेट निवासी राजेश ने बताया कि कई नालों में गाद और कचरा जमा होने के कारण जलनिकासी बाधित रहती है। कुछ स्थानों पर अवैध अतिक्रमण और टूटे हुए ड्रेनेज सिस्टम से भी समस्या बढ़ रही है। भाड़ावास मार्ग निवासी कमला देवी ने बताया कि बारिश के बाद उनके घर के बाहर पानी जमा हो जाता है। इससे घर से निकलना मुश्किल हो जाता है। जलनिकासी का इंतजाम होना चाहिए।
-
नालों की सफाई में देरी जलभराव का कारण
शहर में जलभराव का कारण मुख्य नालों देरी से सफाई कराया जाना है। नगर परिषद की ओर से नालों की सफाई के लिए टेंडर जारी किए जा चुके हैं लेकिन मुख्य नालों की सफाई का कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इसके चलते जलभराव होता है। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने सीवर की सफाई का कार्य पहले ही शुरू कर दिया है। इसके विपरीत नगर परिषद क्षेत्र में अभी तक ऐसी कोई तैयारी जमीनी स्तर पर दिखाई नहीं दे रही है। यदि समय रहते मुख्य नालों की सफाई नहीं करवाई गई तो आगामी मानसून के दौरान हालात और अधिक खराब हो सकते हैं।

-
वर्जन
नालों की सफाई के लिए टेंडर लगाए गए थे। टेंडर की प्रक्रिया पूरी होते ही नालों की सफाई का कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।-अंकित, एक्सईएन, नगर परिषद रेवाड़ी।
00
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed