फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dr. Ambedkar was the world's greatest social reformer: Sabharwal

विश्व के सबसे बड़े समाज सुधारक थे डॉ. आंबेडकर : सभरवाल

Tue, 07 Dec 2021 12:33 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 07 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Dr. Ambedkar was the world's greatest social reformer: Sabharwal
रेवाड़ी। बावल के आंबेडकर पार्क और रेवाड़ी आंबेडकर चौक पर सोमवार को डॉ. भीमराव आंबेडकर के महापरिनिर्वाण दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान जननायक जनता पार्टी (जजपा) के जिला प्रधान श्यामसुंदर सभरवाल ने संविधान निर्माता बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर उन्होंने कहा कि बाबा साहब न केवल भारत अपितु विश्व के अभी तक के सबसे बड़े समाज सुधारक रहे हैं।
विज्ञापन

उन्होेंने बताया कि बाबा साहब ने अपना संपूर्ण जीवन समाज में फैली कुरीतियों को खत्म करने, महिलाओं व मजदूरों के अधिकारों की वकालत करने, दलितों के सामाजिक शोषण के खात्मे में लगा दिया। बाबा साहब के बताए मूल मंत्र ‘शिक्षित बनो, संगठित हो व संघर्ष करो’, ‘जीवन लंबा होने की बजाए महान होना चाहिए’ व ‘किसी भी समाज की तरक्की का आकलन उस समाज की महिलाओं की तरक्की’ से किया जाना चाहिए। इस अवसर पर टेकचंद सैनी, राजबीर तिहाड़ा, महावीर निनानिया, कैप्टन पूर्ण सिंह, कमलेश डाबला, सुधीर कुमार, महेंद्र सिंह चौहान, सुखबीर बावल, रमेश सैनी, धर्मवीर महलावत, सत्येन्द्र, भीमसिंह, रामस्वरूप, आरके बलवारिया, रमेश कुमार, अरुण यादव, दलीप सिंह, संजय, हुकम, रजनीकांत, सुमन शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed