{"_id":"67f2c4e289b9c94b960dea55","slug":"dr-ambedkar-and-mata-ramabais-statue-will-be-unveiled-on-14th-rewari-news-c-198-1-rew1001-217560-2025-04-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: डॉ. आंबेडकर और माता रमाबाई की प्रतिमा का अनावरण 14 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: डॉ. आंबेडकर और माता रमाबाई की प्रतिमा का अनावरण 14 को
विज्ञापन
फोटो : 09आजाद नगर स्थित माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था प्रांगण में आयोजित बैठक में बातची
रेवाड़ी। बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के 134वें जनमदिवस पर उनकी व उनकी पत्नी रमाबाई आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण एवं मेधावी छात्र-छात्रा प्रतिभा सम्मान समारोह होगा। यह कार्यक्रम आजाद नगर स्थित माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था प्रांगण में किया जाएगा। बैठक में गुरु रविदास मंदिर एवं हॉस्टल, माता रमाबाई सामाजिक उत्थान संस्था, सेवा स्तंभ यूनिट, जाटव समाज सेवा समिति, मेघवाल विकास समिति, आवाज फाउंडेशन, हजरस जिला इकाई रेवाड़ी, मानव कष्ट निवारण समिति एवं सशक्त भीम समाज आदि शामिल हुए।
प्रेस सचिव बहादुर सिंह ने बताया कि बैठक में संयुक्त रूप से निर्णय लिया गया कि जिले के अनुसूचित जाति के छात्र-छात्राएं, जिन्होंने सत्र 2023-24 में 10वीं व 12वीं कक्षा में 90% व इससे अधिक अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण हुए हैं, उन मेधावी छात्र-छात्राओं को ये संस्थाएं सम्मानित करेंगी। इसके अलावा 12वीं कक्षा उत्तीर्ण उपरांत सत्र 2024-25 में आईआईटी, आईईएम, नीट, सीएलएटी आदि की प्रवेश पूर्व परीक्षा पास कर प्रवेश लिया है और जिन्होंने खेल जगत में राज्य व राष्ट्रस्तर पर गोल्ड मेडल अर्जित किए हैं, उन्हें भी सम्मानित किया जाएगा।
जयंती समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व डॉ. बनवारी लाल होंगे और अध्यक्षता डॉ. एमएल रंगा करेंगे। इस अवसर पर डॉ. पवन धनवाल, जेडी नाहरवाल, एडवोकेट सूरत सिंह जाड़ोदिया, डॉ. नरेंद्र दहिया सीएमओ भी पहुंचेंगे।