{"_id":"64a5b743326f6b473f06830d","slug":"double-decker-bus-collided-with-a-standing-truck-many-passengers-injured-rewari-news-c-198-1-rew1001-1917-2023-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: खड़े ट्रक से टकराई डबल डेकर बस, कई यात्री घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: खड़े ट्रक से टकराई डबल डेकर बस, कई यात्री घायल
Thu, 06 Jul 2023 12:02 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Thu, 06 Jul 2023 12:02 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली जयपुर हाईवे पर ट्रक से टकराई बस। संवाद
रेवाड़ी। दिल्ली-जयपुर हाईवे स्थित धारूहेड़ा के नजदीक एक होटल के पास डबल डेकर बस सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने राहत कार्य चलाकर सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया। हालांकि कई यात्रियों को हलकी चोटें आई हैं। बस में यात्रियों की संख्या 25-30 बताई जा रही है।
पुलिस के अनुसार राजस्थान की एक प्राइवेट डबल डेकर बस सवारियों को लेकर दिल्ली से जयपुर की ओर जा रही थी। जब बस दिल्ली-जयपुर हाईवे पर धारूहेड़ा के अमन होटल के पास पहुंची तभी वहां खड़े एक ट्रक से टकरा गई। हादसे में बस का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया। इस दौरान बस चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा पीछे वाली सीट पर बैठे कई यात्रियों को भी मामूली चोटें आईं। हादसे की सूचना के बाद मौके पर पहुंची धारूहेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।