फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Donation given as per need is best: Srijan Yadav

जरूरत के अनुसार दिया दान सर्वोत्तम : सृजन यादव

Thu, 11 Jan 2024 11:49 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 11 Jan 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
Donation given as per need is best: Srijan Yadav
रेवाड़ी। सनसिटी स्थित भैरव मंदिर के पास चलाई जा रही झुग्गी पाठशाला में वीरवार को सामाजिक संस्था प्रयास श्रीबालाजी की ओर से बच्चों के लिए गर्म वस्त्र वितरण किया गया। कार्यक्रम बच्चों को शिक्षित कर रही अध्यापिका विनीता पत्नी विमल यादव ने बताया कि यह पाठशाला शाम को बच्चों को पढ़ाने के लिए है और विद्यालय भेजने के लिए प्रयासरत है। इसके साथ-साथ बच्चों को पढ़ाने-लिखाने के अलावा अभिभावकों को भी आत्मनिर्भर बनाने के लिए तत्पर है। वस्त्र वितरण की शुरुआत भाजपा युवा नेता सृजन यादव व संस्था प्रमुख मनोज मेघनवास ने की। सृजन ने बताया कि जरूरत के अनुसार दिया दान सर्वोत्तम है और दान हमारी संस्कृति का हिस्सा है। हमें अपनी नेक कमाई से दान अवश्य करना चाहिए। इस मौके पर अमित कुमार, सुरेंद्र सैनी, हिमांशु, आयुश, आरुष, सुभाष चंद, संदीप यादव, नवदीप आर्य, भगीरथ मीरपुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed