फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Don't forget to plant saplings, take care of them too: Naresh

पौधा लगाकर भूलें नहीं, देखभाल की भी जिम्मेदारी निभाएं : नरेश

Sat, 06 Aug 2022 10:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Aug 2022 10:48 PM IST
विज्ञापन
Don't forget to plant saplings, take care of them too: Naresh
बावल कृषि विज्ञान केंद्र में पौधरोपण करते अधिकारी। - फोटो : Rewari
बावल। चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय, हिसार से संबद्ध कृषि महाविद्यालय बावल में आजादी के 75 वें अमृत महोत्सव पर वन महोत्सव आयोजित किया गया। इस दौरान छात्र-छात्राओं, शिक्षकों शिक्षक एवं क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र, कृषि महाविद्यालय व कृषि विज्ञान केंद्र के शिक्षकों ने कई पौधे लगाए। इस मौके पर कृषि महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेश कौशिक ने कहा कि विद्यार्थी केवल पौधा लगाकर भूल न जाएं, बल्कि उसकी देखभाल की पूरी जिम्मेदार भी निभाएं। ताकि वह जिंदा रहे और उसके विकास से मानव समाज को लाभ मिले।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि एक पौधा एक साल में लगभग 700 किलोग्राम तक ऑक्सीजन देता है और 20 टन कार्बन-डाई-ऑक्साइड सोखता है। पौधे लगभग 1 से 5 डिग्री सेंटीग्रेड तक तापमान कम करते हैं, धूल सोखते हैं और बारिश लाने में सहायक होते हैं। इनकी वजह से किसी क्षेत्र में बाढ़ रोकने में अहम मदद मिलती है। उन्होंने युवा पीढ़ी को इस महाविद्यालय परिसर, अपने घर, गांव, या जहां खाली जगह हो, वहां पौधे लगाने का आह्वान किया। आज की मुहिम में 120 छात्र से अधिक छात्र व शिक्षक शामिल हुए। इन सभी को पौधों की देखभाल करने की शपथ भी दिलाई गई। उन्होंने बताया कि ऐसे कार्यक्रम कृषि महाविद्यालय के बच्चों के लिए जरूरी हैं। पौधे लगाने की रुचि से इनको नया प्रायोगिक अनुभव मिलता है, जो स्नातक उपाधि के लिए बहुत जरूरी है। इस मुहिम में डा. मुकेश कुमार, डॉ. देवेंद्र चहल, डॉ. बलबीर सिंह, डॉ. सत्यजीत, डॉ. नरेश, डॉ. जितेंद्र, डॉ. रामेश्वर, डॉ. मुकेश ने पौधरोपण किया और छात्रों को पौधे लगाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed