फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Doit Hussainpur adopts Masani School

डइट हुसैनपुर ने मसानी स्कूल को लिया गोद

Fri, 24 Sep 2021 11:47 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:47 PM IST
विज्ञापन
Doit Hussainpur adopts Masani School
शिक्षकों से बातचीत करते डाइट के प्राचार्य शमशेर सिंह। संवाद - फोटो : Rewari
डाइट हुसैनपुर ने राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मसानी को गोद लिया है। डाइट के इतिहास विषय के प्रवक्ता व पूर्व हसला राज्य प्रधान अनिल कुमार ने बताया कि विद्यालय में शिक्षण अधिगम प्रक्रिया को और सुदृढ़ और रोचक बनाने के लिए विद्यालय के सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों को डाइट के सभी विषय विशेषज्ञों का सहयोग मिलेगा। डाइट की टीम द्वारा प्राचार्य शमशेर सिंह सिरोही के मार्गदर्शन में विद्यालय का दौरा किया गया।
विज्ञापन

प्राचार्य ने बताया कि विद्यालय को गोद लेने का उद्देश्य विद्यार्थियों का सर्वांगीण विकास करना, विद्यार्थियों के परिणाम में वांछित सुधार करना, विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए तैयार करना तथा विद्यालय में सभी उपलब्ध संसाधनों का सदुपयोग कर उन्हें दैनिक प्रयोग में लाना रहेगा, ताकि विद्यालय को एक आदर्श विद्यालय के रूप में स्थापित किया जा सके। प्रवक्ता डॉ. नरेश कुमार ने बताया की डाइट स्टॉफ द्वारा नियमित रूप से सभी विषयों की कठिन अवधारणाओं को कक्षा कक्ष में शिक्षण शास्त्र में बदलाव कर रोचक बना कर विद्यार्थियों को सिखाना भी इस विशेष अभियान का महत्वपूर्ण उद्देश्य रहेगा। मनोविज्ञान प्रवक्ता दीपक कुमार ने बताया कि बदलते दौर में विद्यार्थियों और शिक्षकों को विद्यालय में तनावमुक्त वातावरण तैयार करने, मार्गदर्शन एवं परामर्श देकर सभी को आधुनिक तकनीक से जोड़ना उन्हें तकनीक की बारीकियों के बारे में बताना, आईसीटी का सही एवं पूर्ण उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित करना तथा विद्यालय में उपलब्ध स्मार्ट क्लासरूम और कंप्यूटर प्रयोगशाला का नियमित प्रयोग करना भी अभियान का एक अति विशेष और महत्वपूर्ण उद्देश्य रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed