फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Doctors' demands are completely justified, the government should consider them: Comrade Rajendra

डॉक्टरों की मांगें पूरी तरह उचित, सरकार करे विचार : कॉमरेड राजेंद्र

Tue, 09 Dec 2025 12:29 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 09 Dec 2025 12:29 AM IST
विज्ञापन
Doctors' demands are completely justified, the government should consider them: Comrade Rajendra
रेवाड़ी। एसयूसीआई (कम्युनिस्ट) ने हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं की चरमराती व्यवस्था पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा है कि हड़ताल की अवधि अनिश्चितकाल तक बढ़ने की आशंका है। प्रेस बयान जारी कर पार्टी के राज्य सचिव कॉमरेड राजेंद्र सिंह ने बताया कि हड़ताल के चलते ओपीडी, ओटी, डिलीवरी, इमरजेंसी, पोस्टमार्टम सहित सभी प्रमुख स्वास्थ्य सेवाएं ठप हो गई हैं।
विज्ञापन

अस्पतालों में मरीजों की भारी परेशानी और हाहाकार की स्थिति है जबकि सरकार की ओर से विकल्प व्यवस्था लगभग शून्य है। राजेंद्र सिंह ने सरकार के रवैये को जन स्वास्थ्य विरोधी बताते हुए कहा कि डॉक्टरों की मांगें पूरी तरह उचित हैं जिन पर सरकार को विचार करना चाहिए था लेकिन स्वास्थ्य मंत्री के अनुभवहीनता के कारण डॉक्टरों और सरकार के बीच वार्ता सफल नहीं हो सकी।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि डॉक्टर लंबे समय से अपनी मांगों को उठा रहे हैं। उनका मुख्य तर्क है कि एसएमओ (सीनियर मेडिकल ऑफिसर) के पदों को यदि डायरेक्ट भर्ती से भरा जाएगा तो एमओ (मेडिकल ऑफिसर) जैसे फीडर कैडर के प्रमोशन अवरूद्ध हो जाएंगे। एमओ के बाद डॉक्टरों का प्रमोशन एसएमओ पर होता है। ऐसे में डायरेक्ट भर्ती से उनके कॅरिअर का मार्ग पूरी तरह बंद हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने मांग की है कि सरकार डॉक्टरों की समस्याओं पर संवेदनशीलता से विचार करे और केंद्र की तर्ज पर प्रमोशन, एसीपी और अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed