फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   DMC came out to take stock of the waterlogging situation, gave instructions to the officials

जलभराव की स्थिति का जायजा लेने निकलीं डीएमसी, अधिकारियों को दिए निर्देश

Fri, 23 Sep 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 23 Sep 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
DMC came out to take stock of the waterlogging situation, gave instructions to the officials
जिला नगर आयुक्त डा. सुभिता ढाका नप अधिकारियों को जलभराव को दूर करने के निर्देश देते हुए। संवाद - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। लगातार तीसरे दिन बारिश से जलभराव से जूझ रहे शहरवासियों की प्रशासन ने सुध ली। नवनियुक्त जिला नगर आयुक्त (डीएमसी) डॉ. सुभिता ढाका नगर परिषद की चेयरपर्सन पूनम यादव और अन्य अधिकारियों को साथ लेकर शहर में बारिश की वजह से जलभराव की स्थिति का जायजा लेने निकलीं। इस दौरे में नगर परिषद के कार्यकारी अभियंता अजय सिक्का, मुख्य सफाई निरीक्षक संदीप कुमार आदि साथ रहे।
विज्ञापन

डीएमसी ने नप अधिकारियों को जलभराव वाले क्षेत्रों को चिह्नित कर बारिश के पानी की निकासी के समुचित प्रबंध करने के निर्देश दिए।
उन्होंने पदभार संभालने के बाद कहा कि वे सबसे पहले जिले के सभी नगरों की समस्याओं की जानकारी जुटाएंगी तथा उसके बाद जरूरत अनुसार अपनी ओर से जरूरी कदम उठाएंगे। संबंधित विभागों के अधिकारियों का सहयोग लेकर आपसी तालमेल के साथ इस मामले को हल किया जाएगा ताकि आमजन को परेशानी न हो। शहर की सफाई व्यवस्था पर विशेष कार्य योजना तैयार करने और शहर को गंदगी मुक्त बनाए जाने की बात भी उन्होंने कही है। उन्होंने नप के पालिका अभियंता को निर्देश दिए कि जहां-जहां पानी की निकासी में रुकावट है, वहां तुरंत अवरुद्ध नाले खुलवाएं और ड्रेन साफ कराकर पानी की निकासी सुनिश्चित करें।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आमजन की समस्याएं हल करना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। बारिश होने पर यह समस्या सिर उठाती है, जिसका समय रहते समाधान किया जाना जरूरी है। इसके साथ ही उन्होंने नगर पालिका धारूहेड़ा और बावल से संबंधित निकाय अधिकारियों को भी अपने क्षेत्रों में बारिश के पानी निकासी सफाई व्यवस्था दुरुस्त रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed