{"_id":"68dd7097778aeea8240efd04","slug":"dk-yadav-became-the-president-of-khushkheda-chapter-rewari-news-c-198-1-fth1001-226666-2025-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: खुशखेड़ा चैप्टर के अध्यक्ष बने डीके यादव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: खुशखेड़ा चैप्टर के अध्यक्ष बने डीके यादव
विज्ञापन
फोटो : 10रेवाड़ी। भिवाड़ी स्थित संघ भवन में खुशखेड़ा चैप्टर के नवनियुक्त अध्यक्ष डीके याद
भिवाड़ी। भिवाड़ी इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल एसोसिएशन (बीआईआईए) की वार्षिक आम सभा कहरानी स्थित संघ भवन में आयोजित हुई। सभा में खुशखेड़ा चैप्टर का गठन किया गया जिसके अध्यक्ष डीके यादव नियुक्त किए गए। यह चैप्टर खुशखेड़ा, करौली, सालारपुर और टपूकड़ा के उद्योगों की समस्याओं को त्वरित समाधान प्रदान करेगा।
सभा में संरक्षक हरि राम शर्मा, ओपी अग्रवाल, राम प्रकाश गर्ग, सतिंदर सिंह चौहान, संस्थापक सदस्य सुरेश अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष बीएम अग्रवाल, उपाध्यक्ष आरके भारद्वाज, संजय खन्ना और योगराज सिंह सहित कई उद्योग प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
सभा की अध्यक्षता बीआईआईए अध्यक्ष प्रवीण लांंबा ने की जिसमें संरक्षक, पदाधिकारी, कार्यकारिणी सदस्य और उद्योग प्रतिनिधि बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभा में बीते वर्ष की गतिविधियों और उपलब्धियों की समीक्षा की गई। सचिव हरीश गौड़ ने वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया, जबकि कोषाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने वित्तीय विवरण और लेखा-जोखा पेश किया।
विज्ञापन
सदन ने आय-व्यय विवरण और लेखा परीक्षण रिपोर्ट को मंजूरी दी तथा अगले वर्ष के लिए लेखा परीक्षकों की नियुक्ति की। सदस्यों ने डी.के. यादव को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई दी और उनके नेतृत्व में चैप्टर की सफलता की कामना की। प्रवीण लांम्बा ने कहा कि यह पहल भिवाड़ी के औद्योगिक क्षेत्र को और सशक्त बनाएगी।