फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Diwali festival celebrated with joy and enthusiasm

Rewari News: दीपावली का त्योहार हर्षोल्लास और उमंग के साथ मनाया

Sat, 02 Nov 2024 12:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 02 Nov 2024 12:35 AM IST
विज्ञापन
Diwali festival celebrated with joy and enthusiasm
रेवाड़ी। जिले में दीपावली धूमधाम से मनाई गई। लोगों ने माता लक्ष्मी के स्वागत में घरों और प्रतिष्ठानों को दीपों और बिजली के झालरों से सजाया था। लक्ष्मी पूजन के बाद जमकर आतिशबाजी की गई।
विज्ञापन

गली-मोहल्ले और रिश्तेदारों के यहां मिठाई बांटकर दीपावली की शुभकामनाएं दीं। फेसबुक, व्हाट्सएप, ट्विटर पर भी दिवाली के शुभकामना संदेश की खूब आवाजाही रही। वीरवार को दीपावली पर्व पर सुबह से ही लोग खरीदारी के साथ पूजा की तैयारी में लगे रहे। सुबह अमावस्या की पूजा की और प्रसाद का वितरण किया। शाम को घरों में भगवान गणेश व मां लक्ष्मी की पूजा की गई। मान्यता है कि भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास काटने के बाद अयोध्या लौटे तो लोगों ने खुशी में दीये जलाए।
विज्ञापन

छोटे-बड़े व्यापारियों ने भी प्रतिष्ठानों पर गणेश-लक्ष्मी का पूजन किया। ग्रामीण क्षेत्रों में भी पर्व की धूम रही। इस बार अधिकांश लोगों ने घरों में मिट्टी के दीये और मोमबत्ती चलाकर अंधेरे को मिटाया। झालर और बल्ब की भी सजावट खूब हुई। पूजन के बाद लोगों ने गली-मोहल्लों में उपहार देकर लोगों को दीपावली की शुभकामनाएं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली पूजने के बाद बच्चे, युवा और बड़ों ने जमकर आतिशबाजी की। चकरी, लड़ी, अनार, सुतली बम, सांप, पेंसिल, रॉकेट आदि फोड़े। बच्चे और युवाओं ने रंग-बिरंगी पोशाक पहनकर त्योहार को मनाते नजर आए। कुछ लोगों ने डीजे की व्यवस्था की और घर पार्कों में आनंद लिया। लोगों ने देर रात तक आतिशबाजी का आनंद लिया। मंदिरों में पूजा अर्चना करने के लिए तांता लगा रहा। खरीदारी के लिए बाजारों में भारी भीड़ रही।



आज होगी गोवर्धन पूजा
इस साल कार्तिक अमावस्या तिथि 31 अक्तूबर की दोपहर 3 बजकर 52 मिनट पर शुरू हुई जो 1 नवंबर की शाम 6 बजकर 16 मिनट तक रही। ऐसे में कार्तिक अमावस्या दो दिन यानी 31 अक्टूबर और 1 नवंबर तक रही। इस कारण इस बार गोवर्धन पूजा 2 नवंबर को मनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed