फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   DITS employees took out a procession and submitted a memorandum to Dr. Banwari Lal.

Rewari News: डीआईटीएस कर्मचारियों ने जुलूस निकालकर डॉ. बनवारी लाल को सौंपा ज्ञापन

Tue, 30 Jul 2024 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Tue, 30 Jul 2024 01:22 AM IST
विज्ञापन
DITS employees took out a procession and submitted a memorandum to Dr. Banwari Lal.
फोटो: 6रेवाड़ी। बावल में मंत्री डॉ. बनवारी लाल को ज्ञापन सौंपते डीआईटीएस कर्मचारी। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बावल। डीआईटीएस कर्मचारियों को पक्का करने और उनके सेवा नियम बनाने की मांग को लेकर हरियाणा कंप्यूटर प्रोफेशनल संघ की प्रदेश स्तरीय हड़ताल सोमवार को 15वें दिन भी जारी रही। धरनारत डीआईटीएस कर्मचारियों ने जुलूस निकाल कर नारेबाजी की और डाॅ. बनवारी लाल को ज्ञापन सौंपा।

छोटूराम चौक से सभी डीआईटीएस कर्मचारी एकजुट होकर जुलूस निकाल कर जनस्वास्थ्य मंत्री डॉ. बनवारी लाल को ज्ञापन देने के लिए उनके आवास पर पहुंचे। इस दौरान डीआईटीएस कर्मचारियों ने नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने मांगों से संबंधित मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डॉ. बनवारी लाल को सौंपा।
विज्ञापन


जिला प्रधान दयाशंकर और अजय कुमार ने बताया कि वे अपनी मांगों को लेकर 15 जुलाई से हड़ताल पर हैं लेकिन अभी तक सरकार उनकी मांगों को पूरा करने की दिशा में आगे नहीं बढ़ रही है। कर्मचारी 20 वर्ष से अपनी सेवाएं सरकार को देते आ रहे हैं। ऐसे में सभी कर्मचारी नियमित होने और सेवा नियम पाने के पात्र बनते हैं। यदि सरकार उनकी मांगों को पूरा नहीं करती है तो उनकी हड़ताल और धरना जारी रहेगा। वहीं, मंत्री डॉ. बनवारी लाल ने ज्ञापन लेते हुए आश्वासन दिया कि आपकी सभी मांगों से सीएम को अवगत करवाएंगे और उन्हें पूरा करवाने हेतु पैरवी भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed