फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   District theatre artists will stage a Haryanvi drama in Mumbai.

Rewari News: जिले के रंगकर्मी मुंबई में करेंगे हरियाणवी नाटक का मंचन

Thu, 25 Sep 2025 11:59 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 25 Sep 2025 11:59 PM IST
सार

रेवाड़ी की सांस्कृतिक संस्था बंजारा का पुरस्कृत हरियाणवी नाटक पहली बार मुंबई के वेदा कुणबा थियेटर में प्रस्तुत किया जाएगा। नाटक में शिक्षा व्यवस्था और राजनीतिक व्यंग्य शामिल हैं। कलाकारों का जत्था मुंबई के लिए रवाना हुआ।

विज्ञापन
District theatre artists will stage a Haryanvi drama in Mumbai.
फोटो : 11मुंबई के रवाना होते कलाकार। स्रोत : संस्था - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रेवाड़ी। सांस्कृतिक संस्था बंजारा के कलाकार पहली बार मुंबई में हरियाणवी नाटक जै सुख तै चाहवै जीवणा तो भोंदू बण के रह.. का वेदा कुणबा थियेटर में करेंगे। 1995 के राष्ट्रीय नाट्य उत्सव में इस नाटक के लिए संस्था को चार पुरस्कार मिल चुके हैं।
विज्ञापन

मुंबई में इस नाटक का मंचन 27 व 28 सितंबर को होगा। इसके लिए 20 कलाकारों का जत्था वीरवार को मुंबई के लिए रवाना हुआ। मुंबई रंगमंच व फिल्मी कलाकारों के बीच अपनी प्रतिभा दिखाने को लालायित रेवाड़ी के कलाकार पिछले दो माह से खासा पसीना बहा रहे हैं।
विज्ञापन

90 मिनट के इस नाटक में हरियाणवी संस्कृति एवं हाजिर जवाबी को शिक्षा के ताने-बाने व राजनीतिक व्यंग्य के साथ जोड़कर प्रस्तुत किया जा रहा है। इस नाटक को 1995 के राष्ट्रीय नाट्योत्सव मेेंं सर्वश्रेष्ठ हास्य नाटक का खिताब मिल चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्था को सर्वश्रेष्ठ संस्था, विजय भाटोटिया को श्रेष्ठ निदेशक, वरिष्ठ रंगकर्मी गोपाल शर्मा को मास्टर की जीवंत भूमिका के लिए सर्वश्रेष्ठ अभिनेता और संजय डाबला को श्रेष्ठ बाल कलाकार का पुरस्कार मिल चुका है।
दिल्ली के थियेटरों के साथ-साथ देश के विभिन्न शहरों में नाटक के अनेक मंचन हो चुके हैं। यह पहली बार है कि संस्था को मुंबई में प्रतिभा दिखाने का मौका मिला है। 27 सितंबर को मुंबई के अंधेरी में स्थित थियेटर वेदा कुणबा में 75वां मंचन और 28 सितंबर को इसी क्षेत्र के रंगशिला थियेटर में 75वां व 77वां मंचन होगा।



दिशाहीन शिक्षा और घोटालों पर किए गए हैं व्यंग्य
दिशाहीन शिक्षा व्यवस्था, जातिवाद, राजनीतिक हस्तक्षेप, देश के विभिन्न घोटालों आदि पर नाटक में तीखे व्यंग्य किए गए हैं। अभिनेता गोविंद नामदेव, राजपाल यादव, यशपाल शर्मा, जनार्दन शर्मा इस नाटक को लेकर प्रतिक्रियाएं दे चुके हैं। विजय भाटोटिया लिखित एवं निर्देशित नाटक में संगीत व गीत के साथ वरिष्ठ गायक विपिन सुनेजा एवं सत्यवीर नाहड़िया का भी सहयोग मिला है। वरिष्ठ एवं उत्साही युवा कलाकारों की इस टीम में प्रमुख पात्र के रूप में सूत्रधार व मास्टर (गोपाल शर्मा), मंत्री (विजय भाटोटिया), भोंदू (खूबराम सैनी), हेडमास्टर (ऋषि सिंहल), विनोद शर्मा (कूड़ामल), राजेश जोली (भरतू), पंकज वर्मा (इंस्पेक्टर) शामिल हैं। इनके साथ सत्यप्रकाश, योगेश कौशिक रविंद्र, मयंक सैनी, हिमांशु, देवेंद्र, सन्नी, राहुल, रजनी, विक्रांत सैनी आदि विभिन्न भूमिकाएं संभाले हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed