{"_id":"67797a03a7f42a1ad705acde","slug":"district-level-youth-parliament-competition-will-be-held-after-winter-vacation-rewari-news-c-198-1-fth1001-213556-2025-01-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शीतकालीन अवकाश के बाद होगी जिलास्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शीतकालीन अवकाश के बाद होगी जिलास्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता
Sat, 04 Jan 2025 11:42 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 04 Jan 2025 11:42 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। शीतकालीन अवकाश के बाद जिलास्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिले के पांच खंडों में स्थित राजकीय विद्यालयों में खंड स्तर की युवा संसद प्रतियोगिता हो चुकी है।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हुसैनपुर के तत्वावधान में युवा संसद प्रतियोगिता करवाई जाएगी। वहीं, डायट की ओर से जिलास्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। शिक्षा विभाग की ओर से प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी कर्मचारियों व संबंधित सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही निर्णायक मंडल के लिए अध्यापकों की ड्यूटी निर्धारित की जा रही है। यह प्रतियोगिता जनवरी के प्रारंभ में ही आयोजित होने वाली थी, लेकिन विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश घोषित होने के चलते अब यह प्रतियोगिता 15 जनवरी के बाद जिला स्तर पर आयोजित कराई जाएगी।
खंड खंड स्तर पर विजेता विद्यालय
जाटूसाना-- पाल्हावास स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
नाहड़-- झाड़ौदा स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
रेवाड़ी-- कापड़ीवास स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
खोल-- खोरी स्थित पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
बावल-- बास स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नंदरामपुर बास
-- -- -- -- -- --
वर्जन :
जिले में खंडस्तर पर युवा संसद प्रतियोगिता हो चुकी है। अब जिलास्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन शीतकालीन अवकाश के बाद किया जाएगा। खंड स्तर पर विजेता विद्यालयों के विद्यार्थी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे। इसको लेकर जल्द ही विभाग की ओर से शेड्यूल जारी किया जाएगा। जिसके बाद विजेता विद्यालयों को इसके बारे में पत्राचार किया जाएगा। -सुभाष चंद्र यादव, प्राचार्य जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हुसैनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेवाड़ी। शीतकालीन अवकाश के बाद जिलास्तरीय युवा संसद प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। जिले के पांच खंडों में स्थित राजकीय विद्यालयों में खंड स्तर की युवा संसद प्रतियोगिता हो चुकी है।
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान हुसैनपुर के तत्वावधान में युवा संसद प्रतियोगिता करवाई जाएगी। वहीं, डायट की ओर से जिलास्तरीय प्रतियोगिता के आयोजन को लेकर तैयारी शुरू कर दी गई है। शिक्षा विभाग की ओर से प्रतियोगिता को सफल बनाने के लिए सभी कर्मचारियों व संबंधित सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही निर्णायक मंडल के लिए अध्यापकों की ड्यूटी निर्धारित की जा रही है। यह प्रतियोगिता जनवरी के प्रारंभ में ही आयोजित होने वाली थी, लेकिन विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश घोषित होने के चलते अब यह प्रतियोगिता 15 जनवरी के बाद जिला स्तर पर आयोजित कराई जाएगी।
विज्ञापन
खंड खंड स्तर पर विजेता विद्यालय
जाटूसाना
नाहड़
रेवाड़ी
खोल
बावल