फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   District level yoga competition on 1st and 2nd August

Rewari News: जिलास्तरीय योगासन प्रतियोगिता 1 व 2 अगस्त को

Thu, 24 Jul 2025 11:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 24 Jul 2025 11:47 PM IST
विज्ञापन
District level yoga competition on 1st and 2nd August
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

रेवाड़ी। हरियाणा योगासन स्पोर्ट्स एसोसिएशन की ओर से जिलास्तरीय योगासन खेल प्रतियोगिता का आयोजन 1 व 2 अगस्त को बाल भवन में किया जाएगा। राज्यस्तरीय योगासन प्रतियोगिता भी रेवाड़ी में ही होगी। इसमें 10 से 55 वर्ष की आयु के सभी महिला व पुरुष भाग ले सकते हैं। ये बातें वीरवार को आयोजित ऑनलाइन प्रशिक्षण सत्र में एसोसिएशन के राज्य सचिव व रेवाड़ी के अध्यक्ष डॉ. युद्धवीर ने दी।
कार्यक्रम का संचालन योगासन रेवाड़ी के सचिव नितिन कुमार ने किया। सत्र का उद्देश्य योगासन से जुड़े खिलाड़ियों को योगासन में जोड़े गए नए इवेंट्स की जानकारी देना था।
विज्ञापन

सचिव नितिन कुमार व टेक्निकल सचिव राकेश छिल्लर ने खिलाड़ियों व कोचों को बताया कि अभी आने वाले जिला एवं राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में 10 इवेंट्स का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने उनके नियमों के बारे में विस्तारपूर्वक समझाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. युद्धवीर ने कहा कि खिलाड़ी प्रतियोगिता की तैयारी करें। जिला स्तर की प्रतियोगिता के बाद राज्यस्तर पर जाने से पहले एक विशेष प्रशिक्षण कैम्प का आयोजन किया जाएगा।

इस सत्र में कोषाध्यक्ष प्रेम यादव, डॉ. राजकुमार, भूपेंद्र यादव, राष्ट्रीय योगासन कोच प्रियंका, योगासन रेवाड़ी के प्रशिक्षित योगासन कोचों सहित विभिन्न विद्यालयों के कोच, पीटीई तथा बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed