{"_id":"632cab16c12a6957686e99cc","slug":"district-level-vipra-pratibha-samman-ceremony-on-october-2-rewari-news-rtk6588130149","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिलास्तरीय विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह दो अक्तूबर को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिलास्तरीय विप्र प्रतिभा सम्मान समारोह दो अक्तूबर को
विज्ञापन
बैठक में मौजूद ब्राह्मण सभा के पदाधिकारी। संवाद
- फोटो : Rewari
रेवाड़ी। नगर के ब्रह्मगढ़ परिसर में सामाजिक संस्था ब्राह्मण सभा की विशेष बैठक सभा प्रधान चन्द्रशेखर गौतम की अध्यक्षता हुई, जिसमें इस संस्था की ओर से 2 अक्तूबर को सुबह 10 बजे जिलास्तरीय विप्र प्रतिभा सम्मान एवं शिलान्यास समारोह ब्रह्मगढ़ परिसर में आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
सभा के प्रवक्ता रमेश वशिष्ठ ने बताया कि इस समारोह में राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा मुख्य अतिथि होंगे। सभा प्रधान ने बताया कि जिले में पहली बार जिले के विप्र समाज के मेधावी विद्यार्थियों को 10 वीं, 12वीं, स्नातक एवं स्नातकोत्तर परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले व समाज, क्षेत्र, देश तथा प्रदेश में गरिमामय उपलब्धि प्राप्त करने वाली प्रतिभाओं का सम्मान होगा। मेधावी चयन कमेटी के सदस्यों में राकेश वत्स प्राचार्य, सुभाष चंद शर्मा, मनोज वशिष्ठ, दिनेश वशिष्ठ व भूपेंद्र भारद्वाज शामिल हैं।
इस सम्मान के लिए वे छात्र पात्र होंगे जिन्होंने नियमित रूप में 2020-21 व 2021-22 की 10 वीं और 12 वीं की वार्षिक परीक्षा सीबीएसई या एचबीएससी या अन्य किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 90 प्रतिशत या इससे अधिक अंक प्राप्त किए हों। इनके अलावा वे छात्र, जिन्होंने अखिल भारतीय स्तर पर प्रोफेशनल कोर्स, नीट, आईआईटी, केट, कलेट की प्रवेश परीक्षा वरीयता के साथ उत्तीर्ण की हो और बाद में किसी राजकीय महाविद्यालय में उनका दाखिला हुआ हो। वे विद्यार्थी, जिन्होंने नियमित तौर पर व्यावसायिक, शैक्षणि, स्नातक एवं परा स्नातक उपाधि परीक्षाओं में विभिन्न मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालयों से अपनी परीक्षा में मेरिट प्राप्त की हो। वे प्रतिभाएं, जिन्होंने खेलकूद व अन्य पाठयक्रम गतिविधियों या किसी अन्य क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया हो, जो सरकार की ओर से आयोजित की गई हों और वह उपलब्धि राज्य या इससे ऊपर के स्तर की हो। इनके अलावा आईएएस, एचसीएस, एनडीए और सीडीएस, राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर उच्च दक्षता वाली सेवा प्राप्त की हो। ऐसे जो प्रतिभावान व्यक्तित्व यह सम्मान पाना चाहते हों, वे 28 सितंबर तक ब्रह्मगढ़ परिसर स्थित सभा के कार्यालय में अपना आवेदन जरूरी दस्तावेजों के साथ इस कार्यक्रम के संयोजक उप प्रधान दीपक मुदगिल एडवोकेट, सह -संयोजक जितेंद्र तिवाड़ी और कार्यालय मंत्री दिनेश वशिष्ठ के पास जमा करा सकते हैं।
विज्ञापन
सभा प्रधान ने समाज की नव प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए समाज के लोगों से इस कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सभी सदस्य इस कार्यक्रम की सूचना हर पात्र और समाज के व्यक्ति तक पहुंचाएं।
इस दौरान उपप्रधान दीपक मुदगिल एडवोकेट, महासचिव हेमंत भारद्वाज के अलावा राजेश शर्मा, जयकुमार कौशिक, सुभाष चन्द्र शर्मा, भूपेंद्र भारद्वाज, जितेन्द्र तिवारी, दिनेश वशिष्ठ, सुरेश शर्मा, संजय शर्मा, कपीश शर्मा, हिमांशु पालीवाल, महिला प्रधान सरोज भारद्वाज, सतीश भारद्वाज, महेश सहित अन्य शामिल हुए।