{"_id":"670d717c23682bd8810fe614","slug":"district-level-science-exhibition-and-essay-competition-will-be-held-in-november-rewari-news-c-198-1-fth1001-210508-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: नवंबर मे होगी जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी व निबंध प्रतियोगिता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: नवंबर मे होगी जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी व निबंध प्रतियोगिता
Tue, 15 Oct 2024 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Tue, 15 Oct 2024 01:01 AM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
रेवाड़ी। राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच बढ़ाने के लिए खंडस्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी व निबंध प्रतियोगिता संपन्न हो चुकी है। इसमें कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थी शामिल हुए थे। इसमें विजेता विद्यार्थी अब नंबर में आयोजित होने वाली जिलास्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
जिला स्तर पर विज्ञान प्रदर्शनी व निबंध प्रतियोगिता नवंबर में होगी। इसमें कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थी हिस्सा ले सकते हैं। निबंध लेखन के लिए रीयूज, रिड्यूस, रीसाइकिल, मेजर्स ऑफ सेव एनवायरनमेंट, क्रॉप लर्निंग इन नॉर्थ इंडिया आदि विषय रहेंगे। इन पर हिंदी व अंग्रेजी में 800 से 1000 शब्दों के निबंध लिखे जाएंगे।
शिक्षा अधिकारी ने जिलास्तरीय विज्ञान प्रतियोगिता से संबंधित अधिकारियों को प्रतियोगिता की तैयारी के लिए पत्र भेजा है। डीईओ ने सभी प्रभारियों को निर्देश दिया है कि विद्यार्थियों को विज्ञान प्रदर्शनी व निबंध प्रतियोगिता के प्रति जागरूक किया जाए। साथ ही स्कूल मुखिया को यह निर्देश दिए जा चुके हैं कि जिलास्तरीय बाल विज्ञान प्रदर्शनी प्रतियोगिता से संबंधित जरूरत का सामान विद्यार्थियों को उपलब्ध करवाया जाए।
विज्ञापन
वर्जन
विज्ञान प्रदर्शनी व निबंध प्रतियोगिता खंडस्तर पर संपन्न हो चुकी है। खंडस्तर पर विजेता घोषित विद्यार्थियों को जिलास्तरीय विज्ञान प्रदर्शनी में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा। जिलास्तरीय प्रतियोगिता नवंबर में होगी।-रेनू यादव, जिला विज्ञान विशेषज्ञ, रेवाड़ी।