फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   District level chess competition today, department made preparations

Rewari News: जिला स्तरीय शतरंज स्पर्धा आज, विभाग ने की तैयारियां

Mon, 27 Apr 2026 11:29 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 27 Apr 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
District level chess competition today, department made preparations
धारूहेड़ा। जिला शतरंज संघ की ओर से 14वीं जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन धारूहेड़ा में किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में जिलेभर के खिलाड़ी भाग लेंगे। प्रतियोगिता का समापन 28 अप्रैल को होगा इसमें विजेता खिलाड़ियों को पदक पहनाकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का शुभारंभ 26 अप्रैल को किया गया था। इसके बाद विभिन्न आयु वर्गों के मुकाबले लगातार जारी हैं। 27 और 28 अप्रैल को अंडर-9, अंडर-13, अंडर-15, अंडर-19 और सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले खेले गए।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में छोटे बच्चों से लेकर अनुभवी खिलाड़ियों तक सभी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे हैं। जिला शतरंज संघ के अध्यक्ष त्रिवेंद्र गुप्ता ने बताया कि इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य खिलाड़ियों को मंच प्रदान करना और उन्हें उच्च स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए तैयार करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि शतरंज एक ऐसा खेल है जो मानसिक विकास, एकाग्रता और रणनीतिक सोच को मजबूत करता है। ऐसे आयोजन खिलाड़ियों के आत्मविश्वास को बढ़ाने के साथ-साथ उन्हें आगे बढ़ने के अवसर भी प्रदान करते हैं।
उन्होंने जानकारी दी कि इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन 30वीं राज्य स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-13 और अंडर-19 वर्ग के मुकाबले पंचकूला में आयोजित होंगे जबकि अंडर-9 और अंडर-15 वर्ग की प्रतियोगिताएं झज्जर में आयोजित की जाएंगी।

इस कारण जिला स्तरीय प्रतियोगिता का महत्व और भी बढ़ जाता है, क्योंकि यहां से चयनित खिलाड़ी आगे राज्य स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसकी तैयारियां कर लीं गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed