फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   District-level basketball tournament starts tomorrow.

Rewari News: जिलास्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता कल से

Fri, 04 Sep 2026 11:32 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 04 Sep 2026 11:32 PM IST
विज्ञापन
District-level basketball tournament starts tomorrow.
रेवाड़ी। जिला बास्केटबॉल संघ की ओर से जिलास्तरीय सब-जूनियर बास्केटबॉल प्रतियोगिता का आयोजन 6 सितंबर को गांव संगवाड़ी स्थित राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के खेल मैदान पर किया जाएगा। इसमें बालक एवं बालिका वर्ग के खिलाड़ी हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का चयन हरियाणा राज्य यूथ बास्केटबॉल प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा। रेवाड़ी बास्केटबॉल संघ के सचिव लख्मीचंद ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता सुबह 11 बजे से शुरू होगी।
विज्ञापन

इसमें चयनित खिलाड़ी 11 सितंबर से बहादुरगढ़ में आयोजित होने वाली हरियाणा राज्य यूथ बास्केटबॉल प्रतियोगिता में रेवाड़ी जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों की चयन प्रक्रिया प्रतियोगिता समाप्त होने के बाद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए खिलाड़ियों के लिए आयु संबंधी शर्त भी निर्धारित की गई है। इसमें वही खिलाड़ी हिस्सा ले सकेंगे, जिनका जन्म 1 जनवरी 2010 या उसके बाद हुआ हो।

खिलाड़ियों को प्रतियोगिता में शामिल होने के लिए अपना आधार कार्ड और जन्म प्रमाणपत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। संघ की ओर से खिलाड़ियों से निर्धारित समय पर प्रतियोगिता स्थल पर पहुंचने और आवश्यक दस्तावेज साथ लाने की अपील की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed