फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   distric council,rewari,resign, counsilor

जिला प्रमुख के इस्तीफे की मांग

Fri, 12 Aug 2016 01:03 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Fri, 12 Aug 2016 01:03 AM IST
विज्ञापन
जिला परिषद की ग्रांट सहित अन्य मुद्दों को लेकर बुधवार को एडीसी सेमिनार हॉल में जिला प्रमुख मंजूबाला की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में 18 में से केवल 12 पार्षद ही मौजूद थे। बैठक में पार्षदों ने जिला प्रमुख मंजूृबाला पर ग्रांट की 3 करोड़ राशि खाते में आने के ढाई महीने बाद भी अलॉट नहीं करने को लेकर रोष जताया और उनके इस्तीफे की मांग की।
विज्ञापन


पार्षद अमित व शारदा देवी ने कहा कि ग्रांट आने की बाद भी पार्षदों को मंजूर नहीं की गई। उन्होंने विकास कार्यों को लेकर प्रस्ताव व इस्टीमेट भेज दिए हैं, लेकिन ग्रांट के अभाव में विकास कार्य रुके हुए हैं। पार्षदों ने जिला प्रमुख से तुरंत प्रभाव ग्रांट मंजूर करने की बात कही। ऐसा नहीं करने की स्थिति में नैतिकता के आधार पर इस्तीफा देने की भी मांग की।
विज्ञापन


बैठक में इंद्रजीत व नरबीर दोनो गुटों की आपस में इस मसले पर काफी बहसबाजी भी हुई और अंत में बिना अंतिम निर्णय के बैठक समाप्त कर दी गई। इस अवसर पर प्रशांत यादव, धर्मेंद्र खटाणा, नीतू चौधरी, पिंकी देवी, नीलम चौधरी, शशिबाला व सुमन सहित 12 पार्षद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


उप जिला प्रमुख और पार्षद अमित में हुई गहमागहमी
बैठक के दौरान उप जिला प्रमुख जगफूल सिंह व वार्ड नंबर पांच के पार्षद अमित कुमार में इस्तीफे को लेकर गहमागहमी भी हुई। इस्तीफे की मांग करने वालों में नरबीर गुट के सात पार्षद मौजूद थे। वहीं उप जिला प्रमुख जगफूल ने सातों पार्षदों को विपक्ष का बताते हुए विद्वेषता की भावना से परिषद के कामकाज में टांग अड़ाने की बात कही।


जवाब में पार्षद अमित ने जगफूल सिंह पर सरकार की फसल बीमा योजना के खिलाफ इनेलो कार्यकर्ताओं के साथ नारेबाजी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि सभी पार्षद भारतीय जनता पार्टी से संबंधित हैं, लेकिन उप जिला प्रमुख सरकार की योजनाओं को ही गड्ढे में डालने की बात करते हैं, जबकि हमारा काम प्रदेश सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed