फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Disregard for High Court Order; Contempt Notices Issued to Three Senior Officials, Including Sirsa DC

Haryana: हाईकोर्ट के आदेश की अवहेलना, सिरसा डीसी सहित तीन वरिष्ठ अधिकारियों को अवमानना नोटिस

Wed, 27 May 2026 12:38 PM IST
Naveen संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरसा (हरियाणा) Published by: Naveen Updated Wed, 27 May 2026 12:38 PM IST
सार

नीरू रानी को 1 सितंबर 2025 को सेवा से बर्खास्त किया गया था, जिसके खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। अदालत ने 18 सितंबर 2025 को अंतरिम स्थगन आदेश जारी करते हुए निर्देश दिया था।

विज्ञापन
Disregard for High Court Order; Contempt Notices Issued to Three Senior Officials, Including Sirsa DC
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : stock.adobe

विस्तार

पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट  ने एबीपीओ नीरू रानी मामले में न्यायालय के स्थगन आदेश का पालन न करने पर सिरसा जिला प्रशासन के तीन वरिष्ठ अधिकारियों के खिलाफ अवमानना कार्यवाही शुरू कर दी है। जस्टिस संदीप मुदगिल  ने उपायुक्त सिरसा, सीइओ - कम डीपीसी व सीडीपीओ  डबवाली को 29 मई 2026 को सुबह 10 बजे व्यक्तिगत रूप से अदालत में पेश होने के आदेश दिए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, नीरू रानी को 1 सितंबर 2025 को सेवा से बर्खास्त किया गया था, जिसके खिलाफ उन्होंने हाईकोर्ट में याचिका दायर की। अदालत ने 18 सितंबर 2025 को अंतरिम स्थगन आदेश जारी करते हुए निर्देश दिया था कि यदि याचिकाकर्ता को हटाया गया है तो उसे तुरंत बहाल कर 19 सितंबर से ड्यूटी जॉइन करवाई जाए। आदेश के बाद नीरू रानी ने पुनः कार्यभार संभाल लिया था और विभाग ने एक्सटेंशन लेटर जारी कर उन्हें सेवा में बनाए रखा।
विज्ञापन


20 अप्रैल 2026 की सुनवाई में भी हाईकोर्ट ने स्थगन आदेश जारी रखा। इसके बावजूद आदेशों की अवहेलना को गंभीर मानते हुए जस्टिस मौदगिल ने कहा कि अदालत का उद्देश्य स्पष्ट था और अधिकारियों से पूछा कि उनके खिलाफ संविधान के अनुच्छेद 215 के तहत अवमानना कार्रवाई क्यों न शुरू की जाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed