{"_id":"68bdc793d3c2ace4de067d0b","slug":"dispute-between-youths-after-drinking-alcohol-youth-injured-after-being-attacked-with-knife-rewari-news-c-198-1-rew1001-225331-2025-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: शराब पीने के बाद युवकों में विवाद, चाकू से हमला कर युवक घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: शराब पीने के बाद युवकों में विवाद, चाकू से हमला कर युवक घायल
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल विवेक। संवाद
बावल। कस्बे के वार्ड नंबर 5 में शनिवार देर रात एक किराये के मकान में दो युवकों के बीच शराब पीने के दौरान विवाद इतना बढ़ गया कि मारपीट की नौबत आ गई। विवाद के बीच एक युवक ने अपने साथी पर चाकू से हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया।
मिली जानकारी के अनुसार, विवेक और अनुज नामक दोनों युवक वार्ड नंबर 5 में किराये पर रहते थे। शनिवार की रात दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। इस दौरान पैसों के लेन-देन को लेकर उनमें कहासुनी शुरू हो गई। विवाद बढ़ने पर गुस्से में आकर अनुज ने चाकू से विवेक के पेट पर वार कर दिया। अचानक हुए हमले में विवेक गंभीर रूप से घायल होकर वहीं गिर पड़ा।
घटना के दौरान आसपास मौजूद लोगों ने जब शोर-शराबा सुना तो तुरंत मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही बावल थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और घायल विवेक को एंबुलेंस की मदद से नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
घायल विवेक ने पुलिस को बताया कि विवाद के बाद अनुज उसका मोबाइल फोन लेकर भी फरार हो गया। फिलहाल पुलिस ने विवेक के बयान के आधार पर आरोपी अनुज के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है और उसकी तलाश शुरू कर दी है।
बावल थाना पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हमले के बाद से आरोपी फरार है, लेकिन उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। पुलिस ने स्पष्ट किया कि यह पूरी घटना शराब पीने और पैसों के लेन-देन के विवाद के कारण हुई है।
इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोग कह रहे हैं कि शराब सेवन से होने वाले झगड़े अक्सर गंभीर घटनाओं का रूप ले लेते हैं, इसलिए इस पर सख्ती से रोक लगनी चाहिए।