फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   disease, civil hospital,patient,dengue,doctor, facilities

नागरिक अस्पताल में लगा डेंगू के संभावित बीमार मरीजों का रैला

Sat, 27 Aug 2016 12:56 AM IST
ब्यूरो /अमर उजाला
ब्यूरो /अमर उजाला Updated Sat, 27 Aug 2016 12:56 AM IST
विज्ञापन
disease, civil hospital,patient,dengue,doctor, facilities
डेंगू, मच्छर - फोटो : file photo
डेंगू का डंक जिले के लोगों को तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है। आलम यह है कि 27 दिनों में नागरिक अस्पताल में डेंगू के 87 संदिग्ध मामले पहुंच चुके हैं। कार्ड टेस्ट के बाद 87 मामलों में से चार मरीजों का एलाइजा टेस्ट किया गया। इसमें से केवल झाबुआ निवासी एक महिला की रिपोर्ट ही 24 अगस्त को पॉजिटिव आई थी। अस्पताल सूत्रों की माने तो बीते साल अगस्त के आखिरी माह तक डेंगू पीड़ितों की संख्या 100 से अधिक थी लेकिन अस्पताल प्रशासन ने केवल 24 मरीजों को डेंगू पीड़ित बताया। इस बार अस्पताल के अधिकारियों ने मीडिया को रिपोर्ट देने से मना किया हुआ है। 22 अगस्त को 12, 23 अगस्त को चार और 24 अगस्त को नागरिक अस्पताल में डेंगू के 13 संदिग्ध मरीज पहुंचे थे। 25 को छुट्टी के बाद 26 अगस्त को भी दोपहर बारह बजे तक अस्पताल मेें छह मरीज पहुंच चुके थे।
विज्ञापन

--------------------------
बढ़ सकता है आंकड़ा
रेवाड़ी डेंगू अनुकूल क्षेत्र मेें आता है। अर्थात डेंगू को ग्रोथ करने के लिए यहां पर उपयुक्त वातावरण मिल जाता है। यही कारण है कि बीते वर्ष यह आंकड़ा काफी बड़ा था। बरसात के बाद और सर्दी के मौसम के बीच का समय डेंगू की ग्रोथ के लिए सर्वोत्तम होता है। इस बार अभी तक बीते वर्ष की तुलना में बहुत कम पॉजिटिव केस आए हैं। डॉक्टरों के अनुसार यह आंकड़ा अभी और बढ़ सकता है।
विज्ञापन

------------------
- डेंगू के लक्षण
डेंगू से पीड़ित मरीज तेज बुखार, सिर दर्द होना, ठंड लगना, जोड़ों में दर्द, थकान महसूस करना, शरीर में बेचैनी रहना, शरीर में चक्ता पड़ना और भूख न लगना सहित अनेक प्रकार के लक्षण दिखाई देते हैं। कई बार यह जरूरी नहीं कि इन लक्षणों के बाद डेंगू जरूरी हो। 50 से ज्यादा प्रकार के वायरस से चिकनगुनिया और जापानी बुखार भी हो जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

------------------
इस तरह करें बचाव
चिकित्सकों की मानें तो किसी भी व्यक्ति में ऐसे लक्षण दिखने पर उसे अपना डॉक्टर खुद नहीं बनना चाहिए। डॉक्टर से सलाह के बाद ही कोई उपचार शुरू करना जरूरी है। इसके लिए मरीज को अधिक से अधिक तरल पदार्थों को प्रयोग करना चाहिए। कोशिश करें की ठंडी चीज नहीं खाएं। डेंगू से बचाव के लिए लोगों को चाहिए कि वह कूलर सहित अन्य स्थानों पर भरे पानी को खाली कर दें। पूरी बाजू के कपड़े भी पहनने से डेंगू से बचा जा सकता है। डेंगू का वायरस साफ पानी में ही पनपता है, इसलिए पानी जैसा भी हो उसे रुका न रहने दें।
----------------
जिले में हो रही जांच
नागरिक अस्पताल की तरफ से डेंगू के डंक को दबोचने के लिए अलग से वार्ड बनाने के साथ ही जिले में जगह-जगह डेंगू वायरस की जांच की जा रही है। इसी के साथ नगर परिषद की तरफ से भी फोगिंग की व्यवस्था की जा रही है। नप के पास दो और नागरिक अस्पताल के पास एक फोगिंग मशीन है। इसी के साथ अस्पताल प्रशासन लोगों को जागरूक करने के लिए पेंपलेट और अन्य साधनों का उपयोग कर रहा है।


वर्जन
अस्पताल में बुखार से आने वाले पीड़ितों में डेंगू के लक्षण लगने के बाद उनकी जांच की जा रही है। प्रशासन सजग है। अभी तक 87 संदिग्धों की जांच गई, जिनमें से केवल एक ही पॉजिटिव पाया गया है। बाकी सभी नेगेटिव मिले हैं। लोगों को जागरूक करने के साथ ही सभी अस्पताल प्रशासन पुरी तरह से अलर्ट है। - डॉ. पुष्पा बिश्रोई, सीएमओ, रेवाड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed