{"_id":"6a39748413f02aaf3b015e54","slug":"discussion-on-the-unity-and-education-of-the-dhanak-community-and-the-future-of-its-youth-rewari-news-c-198-1-rew1001-240645-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: धानक समाज की एकता, शिक्षा और युवाओं की भविष्य पर की चर्चा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: धानक समाज की एकता, शिक्षा और युवाओं की भविष्य पर की चर्चा
Mon, 22 Jun 2026 11:14 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Mon, 22 Jun 2026 11:14 PM IST
विज्ञापन
कुतुबपुर स्थित धानक चौपाल में आयोजित बैठक में चर्चा करते लोग। स्रोत : समाज
रेवाड़ी। संत कबीर चैरिटेबल ट्रस्ट के बैनर तले धानक समाज की बैठक कुतुबपुर स्थित धानक चौपाल में पूर्व सरपंच धर्मपाल की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान समाज के विकास, शिक्षा, सामाजिक एकता और युवाओं के भविष्य से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई।
बैठक में समाज की एकता, आपसी भाईचारा बढ़ाने और जागरूकता फैलाने पर जोर दिया गया। आर्थिक रूप से कमजोर मेधावी विद्यार्थियों की सहायता करने, शिक्षा को बढ़ावा देने, युवाओं को सरकारी नौकरियों के लिए प्रेरित करने और नशे से दूर रहने के निर्णय लिए गए।
समाज के विद्यार्थियों के लिए मोटिवेशन सेमिनार आयोजित करने और कोचिंग की व्यवस्था शुरू करने का निर्णय लिया गया। संत कबीर चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से निशुल्क लाइब्रेरी करने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
तय किया गया कि 12 जुलाई को जिला स्तरीय कबीर जयंती समारोह आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर बोर्ड परीक्षाओं में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों और एमबीबीएस और इंजीनियरिंग में प्रवेश पाने वाले छात्रों को सम्मानित किया जाएगा।
साथ ही निशुल्क लाइब्रेरी का शुभारंभ किया जाएगा। संचालन डॉ. अत्तर सिंह ने किया। इस मौके पर प्रधान वेदप्रकाश बनवाल, महासचिव दयाराम मोरवाल, विजय डाबला, रवि इंदौरा, राकेश सोलंकी, सोनू कुमार, नरेंद्र सिंह, मुकेश जुड़ी, धर्मेंद्र, गुलशन, प्रभातीलाल मौजूद रहे।