फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dirty water filled in the market, traders complained to the police against the contractor

बाजार में भरा गंदा पानी, व्यापारियों ने ठेकेदार के खिलाफ दी पुलिस को शिकायत

Sun, 05 Jun 2022 12:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 05 Jun 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Dirty water filled in the market, traders complained to the police against the contractor
बाजार में शनिवार को दूसरे दिन भी नगर परिषद द्वारा खोदे गए नाले ने व्यापारियों के लिए परेशानी बनाए रखी। सीवर का गंदा पानी खोदे गए नाले में लबालब भरा रहा। इतना ही नहीं दुकानों में भी गंदा पानी घुस गया। दुकानदारों के लिए अपनी दुकानों में बैठना भी मुश्किल हो गया है। ऐसे में बाजार के व्यापारियों ने ठेकेदार के खिलाफ गोकल गेट चौकी पुलिस को शिकायत दी।
विज्ञापन

व्यापारियों ने शिकायत में आरोप लगाया है कि ठेकेदार ने जान बूझकर सीवर की लाइन तोड़ी जिसके कारण यह समस्या हुई। ठेकेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज की जाए। बताते चलें कि नगर परिषद की ओर से शहर के बाजारों में नाले का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। नाले की खोदाई के दौरान ठेकेदार के कर्मचारियों ने सीवर लाइन और सीवर का चैंबर तोड़ डाला। इसका परिणाम यह हुआ कि सीवर का गंदा पानी बहकर नाले के लिए की गई खोदाई वाली जगह में भर गया तथा दुकानों तक में घुस गया।
विज्ञापन

निर्माण कार्य में बरती गई लापरवाही
शहर के बाजारों में नगर परिषद की ओर से जो नाला बनाया जा रहा है। उसके निर्माण कार्य में लापरवाही बरतने का आरोप है। नाले का निर्माण कार्य बीते करीब आठ माह से चल रहा है और बीच में तीन बार यह कई-कई दिनों तक बंद रह चुका है। आरोप है कि विशेषज्ञों और अधिकारियों की देखरेख की बजाय ठेकेदार अपनी मर्जी से नाले का निर्माण करा रहा है। बारिश के दिनों में भी नाले में भरा पानी कई दुकानों में घुस गया था और शुक्रवार को भी ऐसा ही कुछ हुआ। बताया गया है कि ठेकेदार के कर्मचारियों ने बजाजा बाजार व पुरानी अनाज मंडी के निकट जेसीबी से नाले की खोदाई की थी। खोदाई के दौरान ही कर्मचारियों ने सीवर की लाइन को तोड़ डाली। इतना ही नहीं सीवर का जो चैंबर था उसको भी तोड़कर मलबा भर दिया गया जिस सीवर चैंबर को तोड़ा गया है उसमें बजाजा बाजार, पत्थर घटी और भैरू चौक तक का गंदा पानी आ रहा है। चैंबर व लाइन टूट जाने के कारण सारा गंदा पानी मुख्य बाजार में ही भर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चैंबर बनेगा तब सुधरेंगे हालात
इस समस्या का समाधान तब तक नहीं होगा, जब तक कि सीवर का चैंबर नहीं बना दिया जाता। चैंबर बनाने के लिए तेज गति से काम करना होगा लेकिन अभी तो सीवर लाइन का पानी ही बंद नहीं हो रहा है। दो दिन से बाजारों में गंदा पानी भरा है लेकिन नप के अधिकारी सिर्फ मुंह दिखाने के लिए बाजारों में जा रहे हैं। चैंबर बनाने का जिम्मा नप का है तथा रविवार को अगर इस काम को नहीं किया गया तो सोमवार को हालात और भी बिगड़ सकते हैं।

यह दी है शिकायत
मोती चौक व्यापार संगठन और गोकल गेट सेंट्रल एसोसिएशन के व्यापारियों ने गोकल गेट चौकी पुलिस को जो शिकायत दी है। उसमें बताया गया है कि दुकानदारों ने ठेकेदार को कई बार कहा था कि खोदाई के दौरान सीवर लाइन टूट सकती है। इतना कहने के बावजूद भी ठेकेदार दुकानदारों की एक नहीं सुनी। इतना ही नहीं ठेकेदार का रवैया भी दुकानदारों के प्रति ठीक नहीं है। ऐसे लापरवाह ठेकेदार का न सिर्फ टेंडर रद्द किया जाए, बल्कि उस पर एफआईआर दर्ज की जाए। ठेकेदार के कारण दुकानदारों को खासा नुकसान हुआ है। वहीं इस बारे में संबंधित ठेकेदार को फोन किया गया, लेकिन उनका फोन बंद आ रहा था।
यह मामला संज्ञान में आया है, मैं बाहर थी। इस वजह से मुझे पूरी जानकारी नहीं है, अधिकारियों से बात करके समस्या का समाधान कराने की कौशिक करूंगी।
- पूनम यादव, चेयरपर्सन, नगर परिषद।
फोटो: 11
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed