{"_id":"674a03450601d0b181087eb6","slug":"director-general-pankaj-inspected-the-treasury-office-rewari-news-c-198-1-rew1001-212186-2024-11-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: महानिदेशक पंकज ने खजाना कार्यालय का निरीक्षण किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: महानिदेशक पंकज ने खजाना कार्यालय का निरीक्षण किया
विज्ञापन
खजाना कार्यालय में निरीक्षण करते महानिदेशक पंकज। स्रोत : डीपीआरओ
रेवाड़ी। हरियाणा खजाना एवं लेखा विभाग के महानिदेशक पंकज ने शुक्रवार को लघु सचिवालय के भू-तल पर स्थित जिला खजाना कार्यालय का निरीक्षण करते हुए जिला खजाना अधिकारी को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने लघु सचिवालय के भू-तल पर स्थित खजाना कार्यालय की स्थापना शाखा के साथ अन्य शाखाओं का भी निरीक्षण किया।
इस दौरान उन्होंने एनपीएस और कार्यालय की अन्य शाखाओं की बारीकी से जांच की। उन्होंने कहा कि जिला खजाना अधिकारी व उप-खजाना कार्यालय में कार्यरत सभी अधिकारी व कर्मचारी अपनी ड्यूटी का निर्वहन पूरी निष्ठा व ईमानदारी से करें। सभी इस बात का विशेष ध्यान रखें कि कर्मचारियों व पेंशन धारकों को जिला खजाना कार्यालय से संबंधित किसी कार्य के लिए परेशानी का सामना न करना पड़े।
महानिदेशक पंकज लघु सचिवालय में स्थित पेंशन शाखा व अन्य कक्ष से संबंधित रिकॉर्ड का निरीक्षण करने भी पहुंचे। इस मौके पर उन्होंने कार्यालय में रिकॉर्ड मेंटेनेंस करने और साफ सफाई को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इससे पहले निदेशक पंकज ने लघु सचिवालय परिसर में पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
विज्ञापन
इस मौके पर संयुक्त निदेशक हरियाणा खजाना और लेखा विभाग मिथिलेश गुप्ता, डीसी अभिषेक मीणा, जिला खजाना अधिकारी सतीश कुमार सहित जिला खजाना कार्यालय के अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।