फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Direct communication with the youth and message to stay away from drugs and build a healthy society

Rewari News: युवाओं से सीधे संवाद कर नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज बनाने का दिया संदेश

Mon, 24 Nov 2025 11:41 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 24 Nov 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Direct communication with the youth and message to stay away from drugs and build a healthy society
नशामुक्ति जागरूकता अभियान के तहत भाग लेते खिलाड़ी। स्रोत : ग्रामीण
कुड। गांव जैनाबाद के खेल मैदान में नशामुक्ति जागरूकता अभियान के कार्यक्रम आयोजित किया गया। मुख्यमंत्री के पूर्व ओएसडी अभिमन्यु यादव ने खिलाड़ियों और युवाओं से सीधे संवाद कर उन्हें नशे से दूर रहने और स्वस्थ समाज बनाने का संदेश दिया।
विज्ञापन

मैदान में उत्साह, अनुशासन और सकारात्मकता का माहौल साफ देखने को मिला। कार्यक्रम में पहुंचने पर राजबीर प्रधान और जिला पार्षद प्रतिनिधि भूपेंद्र खोला ने पुष्पमाला पहनाकर अतिथि का स्वागत किया।
विज्ञापन

अभिमन्यु यादव ने कहा कि युवाओं को नशे की लत से बचना होगा और अपनी ऊर्जा पढ़ाई, खेल व करियर निर्माण में लगानी चाहिए। हरियाणा भी अब नशे की गिरफ्त में आ रहा है, इसलिए शुरुआत से ही बीड़ी-सिगरेट जैसे नशों से दूरी रखना बेहद जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने आगे कहा कि समाज को बदलने की पहल खुद से शुरू होती है। युवाओं को बड़े-बुजुर्गों की संगत में समय बिताना चाहिए। अच्छे-बुरे की पहचान करें और योग को जीवन का हिस्सा बनाएं। अनुशासन, कड़ी मेहनत और नशामुक्त जीवन ही उज्ज्वल भविष्य की असली कुंजी है।

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने नशे से दूर रहने और समाज में दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में कोच हेमू यादव, कृष्ण कुमार पूर्व पंच, राकेश यादव, मास्टर अरविंद, मास्टर अनूप, प्रवक्ता संदीप, सतीश प्रधान, सज्जन सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed