फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Direct bus service from Kosli to Khatushyam started again

Rewari News: कोसली से खाटूश्याम के लिए सीधी बस सेवा फिर शुरू

Thu, 06 Mar 2025 11:31 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 06 Mar 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Direct bus service from Kosli to Khatushyam started again
कोसली। कस्बे से बुधवार को खाटूश्याम के लिए सीधी बस सेवा फिर से शुरू हो गई। इससे खाटू जाने वाले श्रद्धालुओं को फायदा होगा।
विज्ञापन

पिछले एक पखवाड़े से भी ज्यादा समय से यह बस बंद थी। फाल्गुन महोत्सव में खाटू श्याम जाने वाले कोसली क्षेत्र के श्रद्धालुओं में इसे लेकर निराशा थी। इसलिए स्थानीय धार्मिक संगठनों ने रेवाड़ी रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक प्रदीप अहलावत से संपर्क कर इस बस सेवा को पुनः चालू करने की मांग की थी। उसके बाद ही इस बस का फिर से संचालन शुरू किया गया है।
रोडवेज विभाग के अनुसार यह बस कोसली बस स्टैंड से सुबह 6.40 बजे चलेगी, फ्लाईओवर के नीचे नाहड़ रोड से 7.20 बजे खाटू श्याम की ओर रवाना होगी, जो वाया कनीना, महेंद्रगढ़, नारनौल, नीम का थाना, पलसाना होते हुए लगभग 12 बजे खाटू श्याम पहुंचेगी और वापसी में खाटू श्याम से 2 बजे चलकर इसी रूट से कोसली पहुंचेगी।
विज्ञापन

श्रीश्याम सेवा मंडल के प्रधान भोलाराम सिंघल, ईश्वर गर्ग, राजेश जांगड़ा, शंकर गर्ग, श्रीलखदातार सेवा मंडल के वेद प्रकाश गर्ग, प्रवीन यादव, सांवरिया सेवा मित्र मंडल के ओमप्रकाश, दिनेश भारद्वाज व पंकज आदि ने रोडवेज महाप्रबंधक का पुनः खाटू श्याम सीधी बस सेवा संचालन करने पर आभार जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed