फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dinesh remained near the dead body for two days after killing his wife and daughter

पत्नी और बेटी की हत्या कर दो दिन तक शव के पास रहा दिनेश

Wed, 11 May 2022 12:15 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 11 May 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Dinesh remained near the dead body for two days after killing his wife and daughter
पत्नी व बेटी का हत्यारोपी पिता पुलिस की गिरफ्त में। - फोटो : Rewari
रेवाड़ी। शहर के कृष्णा नगर मोहल्ले में पत्नी और बेटी की हत्या करने के बाद आरोपी दिनेश डाबरा दो दिन तक कमरे में शवों के पास रहा। चार मई को घटना को अंजाम देने के बाद वह छह मई को फरार हुआ था। वह आर्थिक तंगी के कारण परिवार की हत्या कर खुद आत्महत्या करना चाहता था। यह खुलासा सोमवार की शाम अपने पैतृक गांव शेखपुरा जागीर, करनाल से गिरफ्तार आरोपी दिनेश डाबरा ने पुलिस की पूछताछ में किया। पुलिस ने उसे अदालत में पेश कर रिमांड पर लिया है।
विज्ञापन

छह मई को मॉडल टाउन थाना पुलिस ने मोहल्ला कृष्णा नगर स्थित एक मकान की तीसरी मंजिल पर स्थित कमरे से करनाल के गांव शेखपुरा जागीर निवासी रुबीना उर्फ साक्षी और उसकी चार साल की बेटी अवनी के शव बरामद किए थे। दोनों के गलों पर निशान भी मिले थे। पुलिस को छत पर लगी पाइप के हुक से लटक रही बेड और दुपट्टे भी बरामद किया था। शेखपुरा जागीर निवासी बशीर ने पुलिस को दी गई शिकायत में बताया था कि रुबीना ने 2016 में गांव के दिनेश डाबरा से प्रेम विवाह किया था। शादी के बाद धर्म परिवर्तन कर साक्षी बन गई थी। रुबीना ने अपनी मां को दिनेश की ओर से मारपीट व परेशान करने की जानकारी दी थी। तीन मई को भी रुबीना ने अपनी मां को फोन किया था। बशीर ने दिनेश डाबरा पर दोनों की हत्या का आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायत दी थी।
विज्ञापन

-
चार मई को की थी हत्या
पुलिस के अनुसार वारदात के बाद आरोपी दिनेश लगातार अपनी जगह बदल रहा था। सोमवार को पुलिस ने आरोपी दिनेश को गिरफ्तार किया। पूछताछ में दिनेश ने बताया कि वह बावल स्थित कंपनी में ऑपरेटर था। उसने कंपनी से ऋण और कई बैंकों से लोन लिया था। प्रेम विवाह करने के बाद उसके व साक्षी के परिजन नाराज थे। किसी से कोई संपर्क नहीं था। वह एक-एक रुपये के लिए मोहताज हो गया था। आर्थिक तंगी के कारण वह परिवार के साथ आत्महत्या करना चाहता था। चार मई को उसने दुपट्टे से गला घोंट कर पत्नी साक्षी और उसके बाद बेटी अवनी की हत्या कर दी। वह खुद भी आत्महत्या करना चाहता था, लेकिन उसी दौरान मकान मालकिन के आने की आवाज सीढ़ियों में आने लगी। इसके बाद वह कमरे से बाहर आ गया। वह आत्महत्या करने की हिम्मत नहीं कर पाया और दो दिन तक वहीं कमरे में रहा। छह मई को वह कमरे से फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed