फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dilapidated public toilets in Dharuhera to be repaired.Dilapidated public toilets in Dharuhera to be repaired.

Rewari News: धारूहेड़ा में बदहाल सार्वजनिक शौचालय होंगे दुरुस्त

Wed, 24 Jun 2026 04:26 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 24 Jun 2026 04:26 PM IST
विज्ञापन
Dilapidated public toilets in Dharuhera to be repaired.Dilapidated public toilets in Dharuhera to be repaired.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धारूहेड़ा। नगर क्षेत्र में सार्वजनिक सुविधाओं की स्थिति सुधारने के दावों के बीच धारूहेड़ा के कई सार्वजनिक शौचालय बदहाल हो चुके हैं। इससे आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसी बीच नगर पालिका धारूहेड़ा ने वर्ष 2026-27 के लिए सार्वजनिक शौचालयों के रखरखाव के लिए 13.35 लाख रुपये का टेंडर जारी किया है।
नगर पालिका द्वारा जारी निविदा के अनुसार इच्छुक एजेंसियां 30 जून तक अपने आवेदन जमा कर सकती हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद चयनित एजेंसी को नगर क्षेत्र में स्थित सार्वजनिक शौचालयों की साफ-सफाई, रखरखाव और संचालन की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी। शहर के कई सार्वजनिक शौचालयों में नियमित सफाई नहीं होने से दुर्गंध की समस्या बनी रहती है। कुछ स्थानों पर पानी की व्यवस्था भी पर्याप्त नहीं है जबकि कई शौचालयों में टूटे दरवाजे, खराब सीटें और खराब पड़ी लाइटें लोगों की परेशानी बढ़ा रही हैं।
विज्ञापन

नगर के व्यस्त बाजारों, बस स्टैंड और अन्य सार्वजनिक स्थानों पर बने शौचालयों का उपयोग प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग करते हैं। इसके बावजूद रखरखाव की कमी के कारण सुविधाएं अपेक्षित स्तर पर नहीं हैं। कई बार लोगों ने नगर पालिका से शिकायत भी की लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वच्छता अभियान और सार्वजनिक स्वास्थ्य के लिहाज से सार्वजनिक शौचालयों की भूमिका महत्वपूर्ण मानी जाती है। यदि इनकी नियमित सफाई और देखरेख न हो तो संक्रमण और बीमारियों का खतरा भी बढ़ सकता है। ऐसे में नगर पालिका द्वारा जारी किया गया नया टेंडर लोगों के लिए राहत की उम्मीद लेकर आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed