फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Digvijay Chautala will come to Rewari on 22nd under the youth connect campaign

Rewari News: युवा जोड़ो अभियान के तहत दिग्विजय चौटाला 22 को आएंगे रेवाड़ी

Wed, 13 Aug 2025 11:25 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 13 Aug 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Digvijay Chautala will come to Rewari on 22nd under the youth connect campaign
फोटो : 33जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में भाग लेते जजपा कार्यकर्ता। स्रोत : प्रवक्ता
रेवाड़ी। जजपा ने बुधवार को जिला स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन किया। इसके मुख्य अतिथि नरेश द्वारका (प्रदेश अध्यक्ष किसान सेल) और प्रोफेसर रणधीर सिंह चीका रहे। मीटिंग की अध्यक्षता करते हुए जिला प्रधान विजय पंच ने सभी का स्वागत किया। संगठन को मजबूत करने के लिए सभी कार्यकर्ताओं से विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन

नरेश द्वारका ने कहा कि किसानों को किस तरह से हरियाणा प्रदेश में खुशहाल बनाया जाए, इसके लिए किसानों के हर मुद्दे को पुरजोर तरीके से सरकार के सामने उठाएंगे। प्रोफेसर रणधीर सिंह चीका ने दिग्विजय चौटाला द्वारा चलाए गए युवा जोड़ो अभियान को आगे बढ़ाते हुए कार्यकर्ताओं से चर्चा की।
विज्ञापन

रेवाड़ी के तीनों हलकों में दो-दो प्रोग्राम करने के दिशा निर्देश दिए। कार्यकर्ताओं ने विश्वास दिलाया कि आगामी 22 अगस्त को होने वाली युवा जोड़ा अभियान के तहत हर हल्के में दो-दो प्रोग्राम पूरे उत्साह के साथ पूरे किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस विषय पर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर हल्का प्रधान मनोज सरपंच, हल्का प्रधान कोसली सत्येंद्र बाबा, भूप सिंह रसियावास, रंजीत नंबरदार, शीशराम चौकन, सतेंद्र झाबुआ, रवि मसीत, अमर सिंह, सचिन ढींगड़ा व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed