फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Digambar Jain monk Vigyan Sagar welcomed

Rewari News: दिगंबर जैन मुनि विज्ञान सागर का हुआ स्वागत

Sun, 15 Dec 2024 11:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sun, 15 Dec 2024 11:52 PM IST
विज्ञापन
Digambar Jain monk Vigyan Sagar welcomed
रेवाड़ी। जैन मंदिर में मुनि विज्ञान सागर महाराज श्रावकों को मार्गदर्शन करते हुए। स्रोत: पाठक
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। नगर के बावल रोड स्थित दिगंबर जैन भगवान आदिनाथ मंदिर में जैन मुनि विज्ञान सागर महाराज के पहुंचने पर समाज के लोगों ने उनका स्वागत किया।
वह नारनौल में चातुर्माश करने के बाद पैदल विहार करते हुए विशेष आग्रह पर रेवाड़ी पहुंचे। यहां सुबह श्रावकों का मार्गदर्शन करते हुए उन्होंने गुरु-शिष्य की परम्परा पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि गुरु अपने शिष्यों को सदमार्ग पर ले जाता है, वहीं शिष्यों को भी अपने गुरुजनों का मान सम्मान करना चाहिए। उन्होंने कहा कि गृहस्थ जीवन में रहते हुए जैन श्रावक के तीन नियमों श्रद्धावान, विवेकवान व क्रियावान को अपनाना चाहिए। इन नियमों के पालन से जीवन में शांति व स्मृद्धि आती है। जैन मुनि सेवा संघ समिति के प्रधान सतीश जैन ने कहा कि महाराज के रेवाड़ी आगमन से समाज के लोगों में उत्साह है। वे नारनौल से विहार करते हुए रेवाड़ी आये हैं और सोमवार को तिजारा राजस्थान के लिए प्रस्थान करेंगे। इस मौके पर समाज के देवेन्द्र कुमार जैन, महेन्द्र जैन, राजेन्द्र जैन, राजीव जैन आदि प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed