फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Different categories of coaches will be increased in trains for the convenience of passengers.

Rewari News: यात्रियों की सुविधा के लिए ट्रेनोें में विभिन्न श्रेणी के डिब्बे बढ़ेंगे

Fri, 20 Sep 2024 03:46 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Fri, 20 Sep 2024 03:46 AM IST
विज्ञापन
Different categories of coaches will be increased in trains for the convenience of passengers.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


रेवाड़ी। त्योहारी सीजन में यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने रेवाड़ी से होकर गुजरने वाली ट्रेनों में विभिन्न श्रेणी के डिब्बों की स्थायी बढ़ोतरी करने का निर्णय लिया है। इससे यात्रियों को काफी सुविधा होगी और उन्हें परेशान नहीं होना पड़ेगा। उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी शशि किरण के अनुसार गाड़ी संख्या 12065/12066 अजमेर-दिल्ली सराय-अजमेर में 1 अक्तूबर से 2 द्वितीय कुर्सीयान श्रेणी डिब्बों की स्थायी बढ़ोतरी की जाएगी। इसके बाद इस ट्रेन में 1 वातानुकूलित कुर्सीयान, 16 द्वितीय कुर्सीयान, 1 पॉवरकार व 1 गार्ड डिब्बों सहित कुल 19 डिब्बे होंगे।
गाड़ी संख्या 19613/19612 अजमेर-अमृतसर-अजमेर में अजमेर से 2 अक्तूबर और अमृतसर से 3 अक्तूबर से 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की स्थाई बढ़ोतरी की जाएगी। इसके बाद इस ट्रेन में 1 सेकंड एसी, 4 थर्ड एसी, 1 थर्ड एसी इकोनोमी, 7 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, 1 पॉवरकार व 1 गार्ड डिब्बों सहित कुल 19 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 19611/19614 अजमेर-अमृतसर-अजमेर रेलसेवा में अजमेर से 3 अक्तूबर और अमृतसर से 4 अक्तूबर से 1 द्वितीय शयनयान श्रेणी डिब्बे की स्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। इसके बाद इस ट्रेन में 1 सेकंड एसी, 4 थर्ड एसी, 1 थर्ड एसी इकोनोमी, 7 द्वितीय शयनयान, 4 साधारण श्रेणी, 1 पॉवरकार व 1 गार्ड डिब्बों सहित कुल 19 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


गाड़ी संख्या 19701/19702 जयपुर-दिल्ली कैट-जयपुर रेलसेवा में जयपुर से 1 अक्तूबर और दिल्ली कैंट से 3 अक्तूबर से 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की स्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। इस परिवर्तन के बाद इस ट्रेन में 1 फर्स्ट एसी, 1 सेकंड एसी, 5 थर्ड एसी, 4 द्वितीय शयनयान, 5 साधारण श्रेणी, 1 पॉवरकार व 1 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे होंगे।


गाड़ी संख्या 20409/20410 दिल्ली कैंट-बठिण्डा-दिल्ली कैंट रेलसेवा में 2 अक्तूबर से 1 थर्ड एसी श्रेणी डिब्बे की स्थायी बढ़ोतरी की जा रही है। इस परिवर्तन के बाद इस ट्रेेन में 1 फर्स्ट एसी, 1 सेकंड एसी, 5 थर्ड एसी, 4 द्वितीय शयनयान, 5 साधारण श्रेणी, 1 पॉवरकार व 1 गार्ड डिब्बों सहित कुल 18 डिब्बे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed