{"_id":"663542da2ddb7b20b70f6aa6","slug":"didnt-get-the-house-or-the-agreement-money-left-a-suicide-note-and-committed-suicide-rewari-news-c-17-roh1026-415454-2024-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rewari News: मकान मिला न एग्रीमेंट के रुपये, सुसाइड नोट छोड़ लगा लिया फंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rewari News: मकान मिला न एग्रीमेंट के रुपये, सुसाइड नोट छोड़ लगा लिया फंदा
Sat, 04 May 2024 01:32 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
Updated Sat, 04 May 2024 01:32 AM IST
विज्ञापन
रेवाड़ी। सत्यवीर का फाइल फोटो।
धारूहेड़ा। जयपुर-दिल्ली रोड स्थित काहनावास मोड़ पर टायर पंक्चर का खोखा चलाने वाले दुकानदार ने पेड़ से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मरने से पहले व्यक्ति ने पांच पेज का सुसाइड नोट छोड़ा है। इसमें मकान खरीदने के लिए दी गई पांच लाख की रकम डूबने की बात कही है। पुलिस ने सुसाइड नोट के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
गांव मुंडिया खेड़ा निवासी धनराज ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि उसके पिता सत्यवीर (39) की दिल्ली-जयपुर हाईवे पर काहनावास मोड़ पर टायर पंक्चर की दुकान थी। वीरवार को उन्होंने दुकान के पीछे खेत में एक पेड़ से फंदा लगा लिया। उनकी जेब से पांच पेज का सुसाइड नोट मिला है। उसमें सत्यवीर ने अपनी माैत का जिम्मेदार महिपाल, उसकी पत्नी मंजूबाला और मंजूबाला के भाई फौजी को ठहराया है।
30 अप्रैल को पूरा हो गया था एग्रीमेंट का समय
सत्यवीर ने सुसाइड नोट में लिखा है कि उसने पांच मंजिला मकान खरीदने के लिए एग्रीमेंट किया था। इसकी एवज में पांच लाख रुपये दे दिए थे। बाकी के 30 लाख रुपये 30 अप्रैल को देने थे, लेकिन आरोपी महिपाल ने कहा कि एग्रीमेंट का समय पूरा हो गया है। अब वह न तो दिया हुआ पैसा लौटाएगा और न मकान देगा। सत्यवीर ने लिखा है उसके साथ धोखा किया गया है। अब वह मकान उसके बच्चों को दिलाया जाए। साथ ही आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए।
विज्ञापन
एसएचओ साहब - दोषियों को कड़ी सजा देना
सुसाइड नोट के एक पेज में सत्यवीर ने लिखा है एसएचओ साहब मेरी बीवी बच्चों के साथ इंसाफ हो, मेरी हाथ जोड़कर प्रार्थना है। आज तक जो मकान लिया, उसमें जाकर एक दिन भी यह नहीं कहा कि उसे खाली कर दो। क्योंकि पड़ोसी हैं, नया मकान बना लें, तब खाली कर देंगे। मेरे पिताजी बीमार हैं। मेरे पापा जी से कहना मुझे माफ कर दें। मकान मैंने पत्नी के नाम लिया है, उसे दिला दें।
-- -- --
-मृतक के बेटे की शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। अभी जांच पड़ताल की जा रही है।
-जगदीश चंद, प्रभारी, थाना धारूहेड़ा