फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dhund, a film selected for the International Film Festival, is a producer-director duo from Rewari.

Rewari News: इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल के लिए चुनी गई फिल्म धुंध, रेवाड़ी से है निर्माता-निर्देशक की जोड़ी

Sat, 25 Oct 2025 11:55 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 25 Oct 2025 11:55 PM IST
विज्ञापन
Dhund, a film selected for the International Film Festival, is a producer-director duo from Rewari.
ऋषि सिंहल
रेवाड़ी। दक्षिण हरियाणा के ग्रामीण जीवन और पारिवारिक संवेदनाओं पर आधारित फिल्म धुंध का चयन इस वर्ष के कोलकाता इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में किया गया है। यह फिल्म फेस्टिवल में 12 और 13 नवंबर को प्रदर्शित की जाएगी।
विज्ञापन

फिल्म का निर्देशन योगेश वत्स ने किया है जबकि निर्माण ऋषि सिंहल ने किया है। दोनों रेवाड़ी जिले से संबंध रखते हैं और फिल्म की कहानी भी दक्षिण हरियाणा के किसान परिवार पर आधारित है।
विज्ञापन

इस फिल्म की शूटिंग महेंद्रगढ़ जिले के ग्रामीण इलाकों में की गई है जहां की मिट्टी, वातावरण और सादगी फिल्म के दृश्यात्मक प्रभाव को और गहराई देते हैं। फिल्म में कलाकार आकांक्षा भारद्वाज और प्रताप विश्वास ने अपनी सशक्त अदाकारी से किरदारों को जीवंत बनाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म के निर्माता ऋषि सिंहल ने बताया कि उनका उद्देश्य ऐसी कहानियां दर्शकों तक पहुंचाना है जो दक्षिण हरियाणा के गांवों की वास्तविकता, संस्कृति, संघर्ष और मानवीय भावनाओं को सिनेमा के जरिए सामने लाएं।
उन्होंने कहा कि हमारे यहां की कहानियों में मिट्टी की खुशबू और सच्चाई है, जिसे बड़े पर्दे पर लाने से लोग गांवों के जीवन को और गहराई से समझ पाएंगे।
युवा निर्देशक योगेश वत्स ने बताया कि धुंध एक किसान परिवार की कहानी है जो समाज की पारंपरिक सोच और पारिवारिक दबावों के बीच मानवीय संवेदनाओं को उजागर करती है। फिल्म धीमे-धीमे खुलती है और दर्शकों को एक भावनात्मक यात्रा पर ले जाती है।
फिल्म को अब तक कई राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय फिल्म समारोहों में सराहना मिल चुकी है। धुंध के चयन से हरियाणा के सिनेमा जगत में उत्साह का माहौल है क्योंकि यह राज्य के ग्रामीण जीवन को बड़े पर्दे पर नए नजरिए से प्रस्तुत करती है।

-----------
ऋषि सिंहल इससे पहले भी सिनेमा और रंगमंच में नाम कमा चुके
उल्लेखनीय है कि इस फिल्म के निर्माता ऋषि सिंहल इससे पहले भी सिनेमा और रंगमंच में नाम कमा चुके हैं। पीहर की चुंदड़ी, कुणबा (अभिनय) जैसी फिल्मों के निर्माण के अलावा सीरियल रावी और श्रीजी इंटरटेनमेंट के बैनर तले संगीत, साहित्य एवं रंगमंच के अनेक बड़े प्रोजेक्ट कर चुके हैं। निर्माता-निर्देशक की इस बड़ी उपलब्धि पर क्षेत्र के सिनेमा, साहित्य, कला और संस्कृति से जुड़े अनेक संगठनों ने बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed