{"_id":"611fec408ebc3e79b609e418","slug":"dharuhera-napa-chairman-election-polling-on-12-september-rewari-news-rtk621493837","type":"story","status":"publish","title_hn":"धारूहेड़ा नपा प्रधान का चुनाव 12 सितंबर को, नामांकन 27 अगस्त से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धारूहेड़ा नपा प्रधान का चुनाव 12 सितंबर को, नामांकन 27 अगस्त से
विज्ञापन
धारूहेड़ा स्थित नगर पालिका का कार्यालय।
- फोटो : Rewari
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेवाड़ी। धारूहेड़ा नगर पालिका के प्रधान के चुनाव के लिए चुनाव अयोग ने अधिसूचना जारी कर दी है। यहां 27 अगस्त से नामांकन शुरू करने के बाद 12 सितंबर को मतदान कराया जाएगा। वहीं मतदान संपन्न होने तुरंत बाद मतगणना करवाकर परिणाम जारी कर दिया जाएगा।
बता दें कि प्रधान पद के लिए सीधे चुनाव होना है। ऐसे में राजनीतिक दलों से लेकर निर्दलीय चुनाव लड़ने वाले उम्मीदवारों ने एक बार फिर से प्रचार-प्रसार शुरू कर दिया है। बता दें कि 27 दिसंबर 2020 को हुए चुनाव का परिणाम 30 दिसंबर को घोषित किया गया था। पहली बार हुए सीधे चुनाव में कंवर सिंह ने जीत तो हासिल कर ली थी, लेकिन चेयरमैन की कुर्सी हासिल नहीं कर सके। चुनाव में दूसरे नंबर पर रहे उम्मीदवार संदीप बोहरा ने कंवर सिंह की दसवीं कक्षा की मार्कशीट को लेकर निर्वाचन आयोग में शिकायत दी थी। बोहरा का आरोप था कि कंवर सिंह ने फर्जी मार्कशीट लगाकर चुनाव लड़ा है। उनकी शिकायत पर उपायुक्त ने एसडीएम को जांच अधिकारी नियुक्त करके जांच कराई तो सामने आया कि कंवर सिंह ने गैरमान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं कक्षा की हुई है। इसके बाद इसी वर्ष 16 मार्च को निर्वाचन आयोग ने कंवर सिंह के निर्वाचन को रद कर दिया था।
यह है चुनाव का शेड्यूल:
नामांकन: 27 अगस्त से 2 सितंबर (11 से 3 बजे तक) 29 व 30 अगस्त को छुट्टी रहेगी।
नामांकन पत्रों की छंटनी : 03 सितंबर (11 बजे से)
नामांकन पत्रों की वापसी : 04 सितंबर (11 से 3 बजे तक)
चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों की सूची व चुनाव चिह्न आवंटन : 04 सितंबर
मतदान : 12 सितंबर (सुबह 8 बजे से साढ़े 4 बजे तक)
चुनाव परिणाम की घोषणा : 12 सितंबर को (मतदान के पश्चात होगी मतगणना व परिणाम होंगे घोषित)
कंवर सिंह ने खटखटाया हुआ है कोर्ट का भी दरवाजा
अपना निर्वाचन रद्द किए जाने के विरोध में कंवर सिंह ने उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाया हुआ है। इस मामले में अभी न तो कोई स्टे उनको मिला है और न ही कोई निर्णय आया है। कोई रोक नहीं होने पर अब निर्वाचन आयोग ने चुनाव का शेड्यूल जारी कर दिया है।
विज्ञापन
भाजपा-जजपा के संयुक्त उम्मीदवार को कंवर ने दी शिकस्त
भाजपा की ओर से रेवाड़ी व धारूहेड़ा में सिंबल पर चुनाव लड़ा गया था। समझौते के तहत धारूहेड़ा प्रधान की सीट जजपा के खाते में गई थी। लेकिन यहां पर भाजपा-जजपा उम्मीदवार परिणाम में छठे नंबर पर पहुंच गया था। नपा धारूहेड़ा के चेयरमैन पद के उम्मीदवारों में कंवर सिंह ने 3048 वोट लेकर भाजपा से बागी होकर चुनाव लड़ रहे संदीप बोहरा को 632 वोटों से हराया था। बोहरा को 2416 वोट मिले। तीसरे नंबर पर बाबूलाल को 2280, कुमारी राज को 2160, खेमचंद को 2061, जजपा के प्रत्याशी मान सिंह को 1657, शिवदीप को 1536, दिनेश राव को 793, सूदासन को 100, महेश चंद को 83 वोट ही मिल सके थे। नपा धारूहेड़ा का गठन वर्ष 2008 में हुआ था। तब से अब तक 4 प्रधान बने हैं। सबसे पहले पवन राव नगर पालिका के चेयरमैन की कुर्सी पर बैठे थे। मगर बाद में इन्होंने कुर्सी छोड़ दी थी। सुदेश बोहरा को पार्षदों ने सर्वसम्मति से कुर्सी पर बैठाया। वर्ष 2014 में प्रेम राव ने जीत दर्ज की। अब पहली बार हुए प्रत्यक्ष चुनाव में कंवर सिंह ने जीत तो दर्ज की, लेकिन कुर्सी पर नहीं बैठ सके। हालांकि 2008 में नपा बनी तब कंवर सिंह धारूहेड़ा के सरपंच थे।
उप-चुनाव में सीटीएम को बनाया गया आरओ
चुनाव आयोग की ओर से सीटीएम रोहित कुमार को धारूहेड़ा प्रधान पद के लिए उप चुनाव में रिटर्निंग अधिकारी (आरओ) बनाया गया है। वहीं तहसीलदार प्रदीप देशवाल को सहायक आरओ का जिम्मा दिया गया है। नामांकन धारूहेड़ा नगर पालिका कमरा नंबर-1 में होंगे।
सिंबल पर चुनाव को लेकर अभी संशय
धारूहेड़ा में बेशक प्रधान पद के लिए उपचुनाव का बिगुल बज गया हो, लेकिन भाजपा अभी तक सिंबल पर चुनाव कराने को लेकर संशय में है। क्योंकि बीते चुनाव में जजपा के खाते में सीट जाने पर संयुक्त उम्मीदवार की बुरी हार को लेकर वह पहले ही किरकिरी करा चुकी है। वहीं कांग्रेस की ओर से पहले भी धारूहेड़ा में सिंबल पर चुनाव नहीं लड़ा गया था। भाजपा जिला अध्यक्ष हुकमचंद यादव ने बताया कि अभी तक पार्टी की ओर से कोई सूचना जारी नहीं की गई है। जैसे ही कोई निर्देश मिलेंगे, उसके तहत चुनाव कराए जाएंगे।