फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dharuhera bus stand will be built with Rs 15 crores, approval received

Rewari News: 15 करोड़ से बनेगा धारूहेड़ा बस स्टैंड, मिली मंजूरी

Wed, 14 Feb 2024 12:13 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Wed, 14 Feb 2024 12:13 AM IST
विज्ञापन
Dharuhera bus stand will be built with Rs 15 crores, approval received
धारूहेड़ा। औद्योगिक कस्बा धारुहेड़ा में पुराने बस स्टैंड को तोड़कर अब नया बस स्टैंड 15 करोड़ रुपये से बनाया जाएगा। इसकी मंजूरी मिल चुकी है। नया बस स्टैंड पीडब्ल्यूडी बनाएगा।
विज्ञापन

धारूहेड़ा चेयरमैन कंवर सिंह ने बताया कि 31 जुलाई 2023 को धारूहेड़ा जन संवाद कार्यक्रम में मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा 3 माह में बस स्टैंड तैयार किये जाने का आश्वासन दिया गया था। 2024 में उद्घाटन भी किए जाने की बात कही गई थी। वहीं मूलचंद शर्मा परिवहन मंत्री से मसानी में जन संवाद कार्यक्रम में भी मुलाकात कर बस स्टैंड के बनाएं जाने की मांग को रखा गया था। हालांकिअब सरकार द्वारा मंजूरी मिलने के बाद जल्द ही निर्णय कार्य शुरू हों जाना चाहिए।
विज्ञापन

बताया जाता है कि स्टैंड में बस नहीं जाने से सवारियों को बसों का इंतजार करने के लिए दिल्ली-जयपुर हाईवे पर खड़ा होना पड़ रहा है। जहां वाहन तेज गति से दौड़ते हैं। इससे हादसे की आशंका बनी रहती है। धारूहेड़ा में नया बस स्टैंड बनाया जाना इसलिए बहुत ही महत्वपूर्ण है, क्योंकि धारूहेड़ा से आवागमन के लिए दिल्ली, मेवात, बावल, जयपुर, गुरुग्राम, मानेसर, रेवाड़ी, कोटपूतली, नीमराना, कोटा, भिवाड़ी, अलवर, तिजारा, खुशखेड़ा, पलवल, सोहना आदि शहरों के लिए यहां से लोग गुजरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



नए बस स्टैंड निर्माण के लिए 15 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए गए हैं, लेकिन अभी बजट नहीं मिलने से भवन निर्माण कार्य नहीं हो पा रहा है।- देव दत्त, जीएम, हरियाणा रोडवेज रेवाड़ी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article