फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dharavi was honored for receiving the gold medal in B.Com Honors.

Rewari News: बीकॉम ऑनर्स में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर धारवी को किया सम्मानित

Sat, 16 May 2026 11:19 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Sat, 16 May 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
Dharavi was honored for receiving the gold medal in B.Com Honors.
बीकॉम ऑनर्स में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर सम्मानित करते एसोसिएशन के पदाधिकारी। स्रोत : एसोसिएश
रेवाड़ी। नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे मैन की सेवानिवृत्त एसोसिएशन ऑफ रेलवे रेवाड़ी शाखा की मासिक बैठक श्रीराम मंदिर रेलवे ड्रामेटिक क्लब परिसर में मदन लाल की अध्यक्षता में हुई। इसमें सेवानिवृत्त गार्ड ईश्वर सिंह यादव की पोती धारवी यादव को बीकॉम ऑनर्स में स्वर्ण पदक प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

बैठक में आठवें वेतन आयोग से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई। एसोसिएशन ने 28 अप्रैल को नेशनल काउंसिल जेसीएम के साथ आठवें वेतन आयोग के ज्ञापन पर चर्चा करने पर न्यायमूर्ति रजाना प्रकाश देसाई को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन

महासचिव डॉ. एम राघवैया के अनुसार आयोग के समक्ष न्यूनतम वेतन 69 हजार रुपये, फिटमेंट फैक्टर 3.83, वार्षिक वेतन वृद्धि और अतिरिक्त पेंशन दरों में बढ़ोतरी की मांग रखी गई। साथ ही पेंशन अंतिम वेतन के 67 प्रतिशत के आधार पर तय करने और आयोग की सिफारिशें 1 जनवरी से लागू करने की मांग भी उठाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा रेलवे अस्पताल में दंत चिकित्सक नियुक्त करने, पुरुष और महिला वार्ड में वातानुकूलित सुविधा उपलब्ध कराने और महिला वार्ड में महिला कर्मचारियों की नियुक्ति की मांग भी उठाई गई।
बैठक में वरिष्ठ सदस्यों के जन्मदिन भी मनाए गए। साथ ही 17 से 19 मई तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर की जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed