फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dhamendra Kumar became the head of Khol Block.

Rewari News: खोल ब्लाॅक के प्रधान बने धमेंद्र कुमार

Mon, 22 Sep 2025 11:54 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 22 Sep 2025 11:54 PM IST
विज्ञापन
Dhamendra Kumar became the head of Khol Block.
फोटो: 04रेवाड़ी। खोल गांव स्थित धानक धर्मशाला में आयोजित बैठक में उप​स्थित समाज के लोग। स्रोत
रेवाड़ी। खोल गांव स्थित धानक धर्मशाला में सोमवार को धानक समाज जन जागृति मंच जिला रेवाड़ी की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता धर्मेंद्र कुमार ने की जबकि संचालन दयाराम मोरवाल की ओर से किया गया। बैठक में समाज के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई और भविष्य की कार्ययोजना बनाई गई।
विज्ञापन

इस बैठक में रिटायर्ड प्रिंसिपल महेंद्र सिंह, सुभाष सोलंकी, भूपसिंह खरेरा, मोहन सिंह प्रधान, विजय सिंह इंदौरा, रामोतार पचेरवाल, विजय डाबला सहित अन्य लोगों ने अपने विचार रखे। सभी ने एकमत से समाज को नशे से दूर रखने और लोगों को इसके दुष्परिणामों से जागरूक करने पर बल दिया।
विज्ञापन

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि समाज के बच्चों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाए और उन्हें प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं के लिए बेहतर अवसर मिले। इसके लिए जिला स्तर पर कोचिंग संस्थान की व्यवस्था किए जाने का प्रस्ताव पारित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके उपरांत सर्वसम्मति से खोल ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इसमें धर्मेंद्र कुमार को प्रधान, सुनील कुमार निनानिया को उपप्रधान, पंकज किराड़ को महासचिव, सन्नी कुमार निनानिया को सहसचिव, तूफान सिंह डाबला और सुनील भारती बामनिया को कोषाध्यक्ष, डॉ. रवि कुमार बामणिया को प्रेस सचिव, मनोहर सोलंकी को समन्वयक तथा अभय सिंह इंदौरा को संरक्षक नियुक्त किया गया। वहीं, प्रदीप कुमार माहौर, जितेंद्र कुमार माहाैर और जयप्रकाश खरेरा को सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed