फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Dew drops and cool wave increase cold

ओस की बूंदें और शीतलहर ने बढ़ाई ठंड, किसान खुश

Fri, 15 Jan 2016 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी
अमर उजाला ब्यूरो/रेवाड़ी Updated Fri, 15 Jan 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
तापमान में हुई गिरावट के कारण शुक्रवार इस सीजन के अब तक के सबसे ठंडे दिनों में शुमार हो गया। वहीं दिन भर धूप नहीं निकलने और शीत लहर चलने से ठंड और बढ़ गई और लोग घरों में दुबके रहे।
विज्ञापन


मौसम में पहली बार अधिकतम तापमान 12 डिग्री पर आ गया। जबकि बृहस्पतिवार को ही तापमान करीब 20 डिग्री था। एक साथ आठ डिग्री गिरे तापमान से अब लोगों को सर्दी का अहसास हुआ।
विज्ञापन


दिन भर लोगों सर्दी से बचने के लिए घरों में दुबके रहे, वहीं उन्होंने अलावा का सहारा भी लिया गया। वहीं सर्दी बढ़ने से किसानों के चेहरे पर कुछ खुशी दिखी। जनवरी महीने के बावजूद गर्म दिन होने के चलते मौसम वैज्ञानिकों एवं किसानों में चिंता का सबब बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ठंड नहीं पडने के  कारण गेहूं की बढ़वार पर सर्वाधिक प्रभाव पड़ रहा था। वहीं लंबी छुट्टी के बाद स्कूल पहुंचे बच्चे भी कड़ाके की ठंड पड़ने के कारण ठिठुरते रहे। इधर मौसम वैज्ञानिकों की माने तो अगले कुछ दिनों तक इस तरह का मौसम रहने की उम्मीद है। यदि ऐसा रहा तो फसलों को काफी फायदा होगा।
--------------------------
ओस की बूंदे के चलते घरों में दुबके लोग
जनवरी माह में भी पड़ रही गर्मी के चलते लोगों ने गर्म कपड़ों को घर पर रख दिया था। शुक्रवार सुबह जैसे ही लोग जगे तो धुंध व ओस की बूंदों की बरसात के साथ ठंडी हवाओं ने लोगों को एक बार फिर से घरों में दुबकने के लिए मजबूर कर दिया। ठंड पड़ने के कारण लोगों ने छोटे बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकालने में समझदारी समझी। वहीं स्कूली बच्चों को हाड़ कंपाती ठंड में भी स्कूल जाना पड़ा। वहीं पूरे दिन सूर्य देव के नहीं दिखने से लोगों को अलाव का सहारा लेकर अपने आपको गर्म करना पड़ा।
-------------------------
किसानों के चेहरों पर लौटी रौनक
मौसम में आए बदलाव से किसानों के चेहरे खिल उठे हैं। पिछले दिनों में अधिकतम तापमान केे कम नहीं होने के चलते गेहूं की फसल की बढ़वार पर भी रोक लग गई थी। जिससे मौसम वैज्ञानिक एवं किसान चिंतित नजर आ रहे थे। वहीं मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान था कि यदि ऐसा ही मौसम रहा तो गेहूं के उत्पाद में चालीस फीसदी तक की गिरावट हो सकती है। लेकिन अब मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि यदि पंद्रह दिन भी ठंड पड़ जाए तो गेहूं  की फसल के साथ सरसों की फसल की पैदावार में बढ़ोतरी हो सकती है।
-------------------------
वर्जन-
बादलों के चलते अधिकतम-न्यूनतम तापमान में भारी अंतर चल रहा है। अगले चार दिनों तक ऐसा मौसम ही रहने की उम्मीद है।
डॉ राज सिंह, मौसम वैज्ञानिक
-------------
ठंड कम पड़ने से इस बार फसलों में अधिक नुकसान हुआ है। जिसकी भरपाई तो नहीं हो सकती लेकिन सरकार किसानों को कुछ सहायता दे तो कुछ मदद जरूर हो सकती है। अब धुंध से फसल कुछ बच सकती है।
---- रामकिशन यादव, किसान

-  पिछले वर्ष आधी जनवरी में तो कंपकंपा देने वाली ठंड का अहसास हो रहा था, जिससे फसल को भी काफी फायदा मिला लेकिन इस बार ठंड कम पड़ी है, जिससे फसलों में नुुकसान है।

- रिकूं  यादव, किसान

- ठंड कम होने से फसलों में तो नुकसान हुआ है लेकिन आज की तरह अगर ठंड रही तो फसलों में कुछ सुधार हो सकता है। मौसम भी हर साल बदल रहा है।
-- श्रीभगवान यादव, किसान

- ठंड न होने के कारण सभी जगह खेती मेें नुकसान देखा गया है लेकिन आधी जनवरी बीत जाने के बाद भी इतनी ठंड नहीं हुई है। जिसका अनुमान नहीं लगाया था कि ठंड इतनी कम होगी। अगर आज की तरह ठंड रही तो फसलों में कुछ वृद्धि हो सकती है।
--धर्मबीर यादव, किसान
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed