फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Rewari News ›   Devotees were mesmerized with bhajans

Rewari News: भजनों से भक्तों को किया मंत्रमुग्ध

Thu, 30 Jan 2025 12:10 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी
संवाद न्यूज एजेंसी, रेवाड़ी Updated Thu, 30 Jan 2025 12:10 AM IST
विज्ञापन
Devotees were mesmerized with bhajans
फोटो : 08हनुमान मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे गणमान्य। स्रोत : मंदिर
रेवाड़ी। सोलहाराही तालाब के पास स्थित प्राचीन इच्छापूर्ण चोले वाले हनुमान मंदिर में मंगलवार को सुंदरकांड पाठ व भंडारे का आयोजन किया गया। पं. विजेंद्र भारद्वाज (बालाजी धाम वाले), मुख्य यजमान दिनेश शर्मा व अमनदीप शर्मा की पूजा अर्चना से सुंदरकांड पाठ का शुभारंभ हुआ। बड़ी संख्या में भक्तों ने हनुमानजी के दरबार में माथा टेका व प्रसाद ग्रहण किया। समाजसेवी अजय मित्तल नत्थूराम प्रभाती लाल ने दीप प्रज्ज्वलन किया। कोटपूतली राजस्थान से आए भजन गायक मनीषा, गोपाल वर्मा, मिंटू मस्ताना ने अपने भजनों से भक्तों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मंदिर संस्थापक एडवोकेट भूपेंद्र सिंह ने बताया कि अगला सुंदरकांड पाठ व भंडारा 25 फरवरी को होगा। पूरा आयोजन सभी भक्तों के चंदे के सहयोग से होता है। इस मौके पर राष्ट्रीय व्यापार सेवा संघ के प्रदेश महामंत्री सुरेन्द्र वशिष्ट, बिल्लू पोसवाल, सेक्टर एक आरडब्लयू के प्रधान रवींद्र यादव, महासचिव निरंजन गुप्ता, बिट्टू शर्मा, योगराज सोनी, प्रशांत गोयल, एडवोकेट प्रतीक शर्मा, एडवोकेट भूपेंद्र सिंह, उमेश गुप्ता, अतुल माटा व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed